₹64 का शेयर ₹120 के पार लिस्ट, इस IPO ने पहले दिन ही करा दिया बंपर मुनाफा

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • बीएसई एसएमई IPO रूपा स्क्रीन की 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग से निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ
  • कंपनी के शेयर ₹64 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले ₹121.60 पर लिस्ट हुए, यानी प्रति शेयर ₹57.60 का मुनाफा हुआ

90% प्रीमियम पर लिस्टिंग
IPO की 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग

Roopa Screen share price: रोटरी निकेल स्क्रीन बनाने वाली कंपनी रूपा स्क्रीन के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की गुरुवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। इस आईपीओ के शेयर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 90 पर्सेंट उछाल के साथ 121.60 रुपये पर लिस्ट हुए। कुछ ही देर बाद यह शेयर 127.68 रुपये तक पहुंच गया। कहने का मतलब है कि शेयर की आईपीओ इश्यू से डबल कीमत हो गई। बता दें कि आईपीओ का प्राइस बैंड ₹60 से ₹64 प्रति शेयर था। वहीं, कंपनी ने 2,000 शेयरों का लॉट साइज तय किया था। रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए अप्लाई करना था, जिसका मतलब है कि प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर ₹2,56,000 का इन्वेस्टमेंट करना था।

निवेशकों को लिस्टिंग पर कितना मुनाफा?

रूपा स्क्रीन के शेयर ₹64 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले ₹121.60 पर लिस्ट हुए हैं। इसका मतलब हुआ कि जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ उन्हें प्रति शेयर ₹57.60 का मुनाफा हुआ। चूंकि रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 4,000 शेयर यानी 2 लॉट के लिए आवेदन करना था, इसलिए ₹2.56 लाख के निवेश पर लिस्टिंग के समय ही ₹2,30,400 का मुनाफा बन गया। इस तरह निवेश की वैल्यू बढ़कर करीब ₹4.86 लाख हो गई। अगर इंट्रा-डे हाई की बात करें तो 127.68 रुपये है। इस कीमत पर किसी निवेशक के निवेश की वैल्यू 5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है।

बता दें कि रूपा स्क्रीन IPO के खुलने की तारीख 24 सितंबर थी तो यह 28 सितंबर को बंद हो गया था। इसमें रिटेल कोटा 35%, QIB कोटा 50% और HNI कोटा 15% रखा गया था। कंपनी ने IPO के जरिए लगभग ₹19.20 करोड़ जुटाने की योजना के बारे में बताया था।

कंपनी के बारे में

साल 2013 में वजूद में आई रूपा स्क्रीन, फैब्रिक प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली रोटरी स्क्रीन-प्रिंटिंग मशीनों के लिए रोटरी निकेल स्क्रीन बनाती है। ये रोटरी निकेल स्क्रीन स्टेंसिल की तरह काम करती हैं, जिनसे प्रिंटिंग पेस्ट गुजरकर फैब्रिक पर पैटर्न बनाता है।

रोटरी निकेल स्क्रीन के अलावा, कंपनी निकेल कैथोड का भी व्यापार करती है, जिनका इस्तेमाल निकेल स्क्रीन बनाने की प्रक्रिया में कच्चे माल के तौर पर होता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में डेल्टा स्क्रीन, पेंटा स्क्रीन, स्टैंडर्ड स्क्रीन और नोवा स्क्रीन शामिल हैं।

कैसी है वित्तीय स्थिति

रूपा स्क्रीन ने 2025 में ₹45.63 करोड़ के मुकाबले 2026 में ₹51.32 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने 2025 में ₹4.69 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 2026 में ₹6.48 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। FY26 में रूपा स्क्रीन ने भारत में 200 से ज्यादा ग्राहकों को रोटरी निकेल स्क्रीन सप्लाई कीं, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु शामिल हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में है। कंपनी अपने प्रोडक्ट B2B और B2C, दोनों तरह के सेगमेंट के जरिए बेचती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹64 का शेयर ₹120 के पार लिस्ट, इस IPO ने पहले दिन ही करा दिया बंपर मुनाफा