10 टुकड़े में बंटा शेयर, अब 5 बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, 2600% चढ़ चुके हैं शेयर
आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 7 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयर चार साल में 2600 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

स्मॉलकैप कंपनी आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 7 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 10 अप्रैल 2026 फिक्स की है। आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स इससे पहले अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 4.49 पर्सेंट की तेजी के साथ 42.80 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2600 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
2600% उछल गए हैं आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों में पिछले 4 साल में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 4 साल में 2600 पर्सेंट चढ़ गए हैं। आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर 11 मार्च 2022 को 1.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 अप्रैल 2026 को 42.80 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों में 1928 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 123.70 रुपये है। वहीं, आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 35.70 रुपये है।
10 टुकड़े में बंट चुका है कंपनी का शेयर
आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों का बंटवारा भी हो चुका है। स्मॉलकैप कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने सितंबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 21.06 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 78.94 पर्सेंट है।
| बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और शेयर परफॉर्मेंस से जुड़े डीटेल्स | |
|---|---|
| बोनस शेयर | 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है मल्टीबैगर कंपनी |
| स्टॉक स्प्लिट | 1:10 के रेशियो में अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है कंपनी |
| शेयर परफॉर्मेंस | पिछले 4 साल में 2600% उछल गए हैं कंपनी के शेयर |
इस साल अब तक शेयरों में 49% की गिरावट
आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों में इस साल अब तक 49 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2026 को 84.35 रुपये पर थे। आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर 2 अप्रैल 2026 को बीएसई में 42.80 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर करीब 50 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक महीने में आरएम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर 32 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


