Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Retail inflation at record low october cpi inflation drops well below rbi target range
10 साल के लो पर खुदरा महंगाई, जीएसटी में बड़ी कटौती का है असर

10 साल के लो पर खुदरा महंगाई, जीएसटी में बड़ी कटौती का है असर

संक्षेप:

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई घटकर सिर्फ 0.25% रह गई, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे निचला स्तर है। जीएसटी की दरों में कटौती और सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति में यह गिरावट आई है।

Nov 12, 2025 05:20 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Retail inflation data: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अक्टूबर महीने की खुदरा मुद्रास्फीति में बड़ी राहत देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई घटकर सिर्फ 0.25% रह गई, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे निचला स्तर है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती और सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति में यह गिरावट आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सितंबर में 1.44 प्रतिशत थी खुदरा महंगाई

खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 1.44 प्रतिशत और अक्टूबर, 2024 में 6.21 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर शून्य से नीचे 5.02 प्रतिशत पर आ गई। एनएसओ ने कहा कि अक्टूबर, 2025 के दौरान कुल मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से जीएसटी दर में कटौती, अनुकूल आधार प्रभाव एवं तेल व वसा, सब्जियों, फलों, अंडे, जूते, अनाज, परिवहन व संचार की महंगाई दर में नरमी के कारण हुई।

सब्जियों, मसाला और खाद्य तेल के आंकड़े

अक्टूबर में सब्जियों की खुदरा कीमतें सालाना आधार पर 27.57 प्रतिशत नीचे थीं जबकि दालों और उसके उत्पादों के भाव 16.15 प्रतिशत तथा मसालों के भाव औसतन 3.29 प्रतिशत नीचे थे। इसके विपरीत माह के दौरान खाद्य तेलों का औसत खुदरा भाव 11.17 प्रतिशत ऊंचा था जबकि फलों की कीमतें 6.69 प्रतिशत ऊंची चल रही थीं। इस दौरान पर्सनल केयर और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की खुदरा मुद्रास्फीति क्रमश: 23.88 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत दर्ज की गयी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि अक्टूबर 2025 में हेडलाइन और खाद्य महंगाई में आई यह तेज गिरावट कई कारणों से हुई है। इसमें जीएसटी कटौती का पूर्ण प्रभाव, अनुकूल बेस इफेक्ट, और विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों में महंगाई दर में गिरावट शामिल हैं। खासकर तेल और वसा, सब्जियां, फल, अंडे, जूते-चप्पल, अनाज और उनके उत्पाद, परिवहन और संचार जैसी श्रेणियों में दामों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।