आज आएंगे विप्रो, टेक महिंद्रा, जियो समेत 40 कंपनियों के नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आज जारी होने वाले नतीजों के बाद आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है
  • बाजार की नजर खास तौर पर कंपनियों के मुनाफे, राजस्व, भविष्य के आउटलुक और मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर रहेगी
q1 results today

Q1 Results Today: चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों का सीजन तेज हो गया है। आज 16 जुलाई को करीब 40 कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें विप्रो, टेक महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL), आईटीसी होटल्स और पिरामल फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

आज जारी होने वाले नतीजों के बाद आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार की नजर खास तौर पर कंपनियों के मुनाफे, राजस्व, भविष्य के आउटलुक और मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर रहेगी।

विप्रो से क्या उम्मीद?

ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक, विप्रो के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर करीब 1% की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि वेतन वृद्धि और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बढ़ते निवेश के कारण कंपनी का EBIT मार्जिन लगभग 84 बेसिस प्वाइंट घटने का अनुमान है। एक्सपर्ट्स की नजर यूरोप कारोबार का आउटलुक, नए बड़े ऑर्डर FY27 के लिए कंपनी का गाइडेंस, AI निवेश की रणनीति पर नजर रहेगी।

टेक महिंद्रा से क्या उम्मीद?

एक्सिस डायरेक्ट का अनुमान है कि टेक महिंद्रा का राजस्व तिमाही आधार पर 2.4% बढ़ सकता है। इसकी मुख्य वजह बड़े टेलीकॉम प्रोजेक्ट की शुरुआत और BFSI व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से मजबूत मांग मानी जा रही है।

हालांकि, कंपनी का EBIT मार्जिन लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है क्योंकि लागत नियंत्रण और रुपये की कमजोरी से मिलने वाले लाभ से बढ़ते निवेश का असर संतुलित हो सकता है।

निवेशकों के लिए क्यों अहम हैं ये नतीजे?

आईटी सेक्टर में हाल के दिनों में वैश्विक मांग, AI निवेश और बड़े क्लाइंट्स के खर्च को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में विप्रो और टेक महिंद्रा के नतीजे पूरे आईटी सेक्टर की दिशा तय कर सकते हैं, जबकि जियो फाइनेंशियल और बीएचईएल के परिणाम वित्तीय और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों की चाल पर असर डाल सकते हैं।

बुधवार को कैसा रहा बाजार का हाल

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक बढ़कर 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 26.45 अंकों की बढ़त के साथ यह 24,078.50 पर बंद हुआ।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार को स्थिर नोट पर खुलने की उम्मीद है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशक अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों को लेकर सतर्क बने हुए हैं। एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज आएंगे विप्रो, टेक महिंद्रा, जियो फाइनेंस समेत 40 कंपनियों के नतीजे