₹150 करोड़ के फ्रेश इश्यू वाला IPO ला रही यह कंपनी, क्या है प्लान, जानें सबकुछ

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रस्तावित आईपीओ में 150 करोड़ रुपये तक के शेयर का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,83,99,567 शेयर तक की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

₹150 करोड़ के फ्रेश इश्यू वाला IPO ला रही यह कंपनी, क्या है प्लान, जानें सबकुछ

Rentomojo IPO news: घरेलू फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो लिमिटेड ने आईपीओ के माध्यम से फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। प्रस्तावित आईपीओ में 150 करोड़ रुपये तक के शेयर का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,83,99,567 शेयर तक की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। Accel इंडिया, Edelweiss डिस्कवरी फंड, ValueQuest, मेडिसन इंडिया, Chiratae वेंचर्स और GMO पेमेंट गेटवे जैसे निवेशक भी शेयर बेचने वाले हैं। कंपनी प्री-IPO राउंड में 30 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने पर विचार कर सकती है, जो कि नए इश्यू का ही एक हिस्सा है। बता दें कि रेंटोमोजो में प्रमोटरों की 21.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 73.66 प्रतिशत शेयर आम शेयरधारकों के पास हैं और बाकी 4.83 प्रतिशत शेयर कर्मचारी ट्रस्टों के पास हैं।

क्या होगा पैसे का?

कंपनी ने कहा कि नए शेयरों से मिली रकम का उपयोग कर्ज चुकाने, गोदाम और स्टोर के लिए पट्टा या लाइसेंस शुल्क देने और सामान्य व्यावसायिक काम के लिए किया जाएगा। मोतीलाल ओबेंगलुरु की इस कंपनी ने नए शेयर जारी करके 150 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर 'ऑफर-फॉर-सेल' के ज़रिए 2.83 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे।

कंपनी के बारे में

गीतांश बामानिया द्वारा स्थापित, यह कंपनी एक टेक्नोलॉजी-आधारित, फुल-स्टैक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) प्लेटफॉर्म चलाती है, जो पूरे भारत में फर्नीचर और घरेलू उपकरणों के लिए रेंटल और सब्सक्रिप्शन सर्विसेज प्रोवाइड करता है।

बता दें कि रेंटोमोजो लिमिटेड फर्नीचर और उपकरणों के लिए संगठित ऑनलाइन रेंटल सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका FY2025 में सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू के आधार पर अनुमानित मार्केट शेयर 42-47 प्रतिशत है। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के 22 शहरों में 2,27,000 से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर थे, जिन्हें 21 वेयरहाउस के नेटवर्क का सपोर्ट मिला हुआ था। पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹265.96 करोड़ रहा और FY2025 के लिए टैक्स के बाद प्रॉफिट ₹43.11 करोड़ रहा।

भारत पीईटी लिमिटेड का आईपीओ

बता दें कि सामान पैक करने के डिब्बे और बोतलें बनाने वाली कंपनी भारत पीईटी लिमिटेड ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाकर 760 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। इस आईपीओ के तहत कंपनी 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही, कंपनी के प्रवर्तक अपने पास मौजूद 640 करोड़ रुपये के शेयर भी बाजार में बिक्री के लिए उतारेंगे। कंपनी आईपीओ लाने से पहले ही 24 करोड़ रुपये तक के शेयर निजी तौर पर बेचने पर भी विचार कर सकती है। 1998 में शुरू हुई यह कंपनी कीटनाशक आदि को पैक करने वाले डिब्बों के बाजार में 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,