रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस सब्सिडियरी कंपनी को 272 करोड़ रुपये में बेचा, Reliance Retail का थी हिस्सा
Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बड़ी डील की है। रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड को जयपुर एनक्लेव को 272 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd ) की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड (Reliance Retail Ltd) ने रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड को बेच दिया है। रिलायंस ने 100 प्रतिशत हिस्सेदारी को जयपुर एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड (Jaipur Enclave Private Ltd) को बेचा है। यह डील 274 करोड़ रुपये में हुई है। बता दें। खरीदार प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप या समूह की कंपनियों से कोई सम्बंध नहीं है। और यह ट्रांजैक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन में क्लासिफाई नहीं किया जाएगा।
वित्त वर्ष 2025 में रिलायंस प्रोजेक्ट एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज का कुल टर्नओवर 6412.60 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का नेट वर्थ कॉन्ट्रीब्यूशन वित्त वर्ष 2025 के दौरान 342.45 करोड़ रुपये रहा था।
रिलायंस के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Reliance Share Performance)
सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1314.55 करोड़ रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 7.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का 52 वीक हाई 1611.20 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 1197.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 17.78 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 20.92 प्रतिशत की तेजी और 5 साल में 47.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक 439 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 199 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
2024 में रिलायंस ने दिया था बोनस शेयर (Reliance Bonus Share History)
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को 2024 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार कंपनी ने तीन बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। 2009 में पहली बार कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2017 में कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से निवेशकों को डिविडेंड भी लगातार मिल रहा है। आखिरी बार कंपनी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5.50 रुपये का फायदा हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


