1 लाख रुपये के बना दिए 55 लाख रुपये से ज्यादा, नई ऊंचाई पर पहुंचा अनिल अंबानी का शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में 5 साल से कुछ अधिक समय में 5400% से ज्यादा की तेजी आई है
  • कंपनी के शेयरों ने पांच साल से कुछ ज्यादा समय में 1 लाख रुपये के निवेश को 55 लाख रुपये से अधिक बना दिया है
anil ambani

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में रॉकेट सी तेजी बनी हुई है। कंपनी के शेयर एक महीने में 65 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को NSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 64.37 रुपये पर पहुंच गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल से कुछ अधिक समय में रिलायंस पावर के शेयरों में 5400 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पांच साल से कुछ ज्यादा समय में कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को 55 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 55 लाख से ज्यादा
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर 27 मार्च 2020 को 1.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2025 को 64.37 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले पांच साल से कुछ ज्यादा समय में रिलायंस पावर के शेयरों में 5400 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में 1 लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की वैल्यू 55.93 लाख रुपये होती।

5 साल में 2300% से ज्यादा चढ़ गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
रिलायंस पावर के शेयर पिछले पांच साल में 2300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयर 12 जून 2020 को 2.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2025 को 64.37 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले चार साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 410 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर पिछले दो साल में 360 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 150 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 23.85 रुपये है।

52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर रिलायंस इंफ्रा के शेयर
अनिल अंबानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी सोमवार 9 जून 2025 को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर सोमवार को 387 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच साल में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 1640 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 169.51 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।