Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Reliance Power forms board of management to boost governance share may focus tomorrow
अनिल अंबानी की कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, कल फोकस में रह सकते हैं शेयर, ₹39 पर आया भाव

अनिल अंबानी की कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, कल फोकस में रह सकते हैं शेयर, ₹39 पर आया भाव

संक्षेप:

कंपनी ने कहा कि नई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का गठन और उभरते एनर्जी सेक्टर्स में ध्यान केंद्रित करना इस बात का संकेत है कि रिलायंस पावर एक मजबूत और भविष्य-उन्मुख विकास प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Nov 19, 2025 06:28 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reliance Power: रिलायंस पावर ने बुधवार, 19 नवंबर को घोषणा की कि उसकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक नई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BOM) बनाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य गवर्नेंस को मजबूत करना और रणनीतिक व्यावसायिक निगरानी को और प्रभावी बनाना है। रिलायंस पावर के शेयर कल गुरुवार को फोकस में रह सकते हैं। आज बुधवार को यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 39.94 रुपये पर आ गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में शामिल होंगे टॉप नेतृत्व

कंपनी ने बताया कि BOM में कंपनी के सीईओ, प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी और वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे। रिलायंस पावर ने इसे एक 'फुर्तीले और भविष्य-तैयार संगठन' बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। रिलायंस पावर ने कहा कि यह कदम उसकी इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि वह 'मजबूत गवर्नेंस, तेज निगरानी तंत्र और विश्व-स्तरीय गवर्नेंस प्रथाओं' के साथ अपने सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य तैयार करना चाहती है।

क्या है डिटेल

19 नवंबर 2025 को हुई बोर्ड बैठक में कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी रिलायंस एनयू एनर्जीज के तहत भविष्य की विकास परियोजनाओं में चल रहे निवेशों की भी समीक्षा की। कंपनी के अनुसार, रिलायंस पावर प्रतिस्पर्धी बोली के आधार पर सोलर + BESS (Battery Energy Storage Systems) क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है। कंपनी को 4 GW तक की सोलर पावर क्षमता, 6.5 GW तक की BESS क्षमता का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह पोर्टफोलियो रिलायंस पावर को भारत की क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन में एक प्रमुख प्रतिभागी बनाता है, और कंपनी के पास देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सोलर-प्लस-स्टोरेज पोर्टफोलियो में से एक है।

कंपनी ने कहा कि नई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का गठन और उभरते एनर्जी सेक्टर्स में ध्यान केंद्रित करना इस बात का संकेत है कि रिलायंस पावर एक मजबूत और भविष्य-उन्मुख विकास प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि रिलायंस पावर के नए गवर्नेंस मॉडल और ऊर्जा संक्रमण पर ध्यान से कंपनी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।