Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Reliance Industries Share hits 52 week high 1727 rupee Target Price sets
Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 वीक हाई पर, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश, ₹1727 का टारगेट प्राइस सेट

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 वीक हाई पर, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश, ₹1727 का टारगेट प्राइस सेट

संक्षेप:

Reliance Industries Target Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों आज तेज उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1.5 प्रतिशत की तेजी के बाद 1560 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

Nov 25, 2025 12:48 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reliance Industries Target Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों आज तेज उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1.5 प्रतिशत की तेजी के बाद 1560 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के लिए शानदार रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 2025 में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज का टारगेट प्राइस कितना?

इस धाकड़ स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने 1727 रुपये का टारगेट प्राइस रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए सेट किया गया है। जोकि मौजूदा स्तर से 11 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता करता है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि 2026 में जियो के आईपीओ, टेलीकॉम टैरिफ, न्यू एनर्जी बिजनेस में तेजी और रिटेल सेक्टर में बेहतर ग्रोथ रेट की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फैक्टर्स शेयरों में तेजी के लिए बल प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें:पहली बार डिविडेंड दे रही कंपनी, हर शेयर पर 200% का फायदा, 5% तक उछला स्टॉक

दो अन्य एक्सपर्ट्स भी बुलिश

ब्रोकरेज हाउस यूबीएस भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है। यूबीएस की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1820 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

मोतीलाल ओसवाल ने भी BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1700 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1765 रुपये कर दिया है। LSEG ने भी 1685 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें:भारत में बनेगा धाकड़ HAMMER बम, यह PSU कंपनी बनाएगी 50% हिस्सा

पिछले साल बोनस शेयर दी थी कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। अगस्त के महीने में कंपनी ने एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।