
रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, ₹1100 बढ़ाया टारगेट प्राइस, 2% चढ़ा भाव
संक्षेप: रेखा झुनझुवाला (Rekha Juhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी टाइटन लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयरों में आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। उन्होंने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को BUY टैग दिया है।
रेखा झुनझुवाला (Rekha Juhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी टाइटन लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयरों में आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। उन्होंने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को BUY टैग दिया है।

4700 रुपये सेट किया है टारगेट प्राइस
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने न्यूट्रल से रेटिंग को बढ़ाकर BUY टैग दे दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 3600 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 4700 रुपये कर दिया है। यानी 1100 रुपये टारगेट प्राइस को बढ़ाया गया है।
52 वीक हाई पर शेयर
टाइटन लिमिटेड के शेयर बीएसई में आज बुधवार को 3755.05 रुपये के लेवल पर खुले थे। लेकिन दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 3797.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। बता दें, इंफोसिस लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 2947.55 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3.36 लाख करोड़ रुपये का है।
झुनझुनवाला के पास कितना हिस्सा?
Trendylne के डाटा के अनुसार इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला के पास 5 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा है। सिंतबर तिमाही तक उनके पास 5.3 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.90 प्रतिशत थी।
इस साल कैसा रहा टाटा ग्रुप की इस कंपनी का प्रदर्शन?
बीते एक महीने में टाइटन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 12 प्रतिशत और इस साल अबतक 16 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, टाइटन लिमिटेड के शेयरों में एक साल में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है।
5 साल में टाटा ग्रुप की कंपनी शेयरों की कीमतों में 204 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 109 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में दोगुना है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





