रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले शेयर की लंबी छलांग, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • VA Tech Wabag के स्टॉक में शुक्रवार को एक बार फिर से तेजी आई और यह BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 5% से ज्यादा उछला है
  • ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने शेयर पर 'बाय' (खरीदने) की सलाह बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस में बदलाव किया है
Rekha Jhunjhunwala
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का शेयर

Rekha Jhunjhunwala portfolio stock: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक VA Tech Wabag का है। इस कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार को एक बार फिर से तेजी आई और यह BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 5% से ज्यादा उछला है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पिछले बंद भाव ₹1885.75 के मुकाबले 5.2% बढ़कर इंट्राडे में ₹1984 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद थोड़ा मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि, शेयर इसके बाद भी ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहा था। लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने पिछले तीन और पांच सालों में क्रमशः 278% और 443% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयर ने 21% का रिटर्न दिया है। बता दें कि इस साल 27 जनवरी को ₹1,033.95 के 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद, शेयर 13 जुलाई को ₹2,252.40 के 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

टारगेट प्राइस क्या है?

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने शेयर पर 'बाय' (खरीदने) की सलाह बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस में बदलाव किया है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹1,930 से बढ़ाकर ₹2,105 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के कारण काम पूरा करने की लगातार अच्छी रफ्तार को देखते हुए FY27E और FY28E के लिए अपनी कमाई का अनुमान बढ़ा दिया है।

एक्सिस ने कहा कि कंपनी के पास अगले 3-5 सालों के लिए काम की अच्छी विजिबिलिटी है, जिसे ₹19400 करोड़ के रिकॉर्ड ऑर्डर बैकलॉग का सपोर्ट मिल रहा है।

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का शेयर

बता दें कि यह शेयर मशहूर भारतीय निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास है। उनके पास FY27 की जून तिमाही में कंपनी के 50,00,000 शेयर यानी 8.02% हिस्सेदारी थी। झुनझुनवाला के पास FY26 की मार्च तिमाही के आखिर में भी कंपनी के इतने ही शेयर थे। जून तिमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। FY27 की जून तिमाही के आखिर तक FPIs के पास कंपनी के कुल 1,13,84,797 शेयर यानी 18.26% हिस्सेदारी थी।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

हाल ही में कंपनी ने बताया कि Q1FY27 में उसका ऑर्डर बुक ₹19,400 करोड़ (फ्रेमवर्क कॉन्ट्रैक्ट्स को छोड़कर) के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। तिमाही के अंत तक कंपनी का ऑर्डर इनटेक ₹3400 करोड़ रहा। कंपनी ने बताया कि ऑपरेशन्स से उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 21% बढ़कर ₹886.8 करोड़ हो गया जबकि टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹90.1 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो ₹116.3 करोड़ रहा। इसमें सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले शेयर की लंबी छलांग, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो