बैंक शेयर में तेजी का तूफान, 10% से ज्यादा चढ़ गया शेयर का दाम, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

Jan 16, 2026 02:23 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेडरल बैंक के शेयर शुक्रवार को 10% से अधिक चढ़कर 273 रुपये पर पहुंच गए हैं। तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद फेडरल बैंक के शेयरों में यह उछाल आया है। रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।

बैंक शेयर में तेजी का तूफान, 10% से ज्यादा चढ़ गया शेयर का दाम, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

फेडरल बैंक के शेयरों में शुक्रवार को तेजी का तूफान देखने को मिला है। फेडरल बैंक के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक उछलकर 273 रुपये पर पहुंच गए हैं। बैंक के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद फेडरल बैंक के शेयरों में यह उछाल आया है। इस तेजी के साथ ही फेडरल बैंक के शेयरों में पिछले कुछ दिन से आ रही गिरावट भी थम गई है। पिछले 8 ट्रेडिंग सेशंस में से 7 में बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का फेडरल बैंक पर बड़ा दांव है।

बैंक को हुआ है 1041 करोड़ रुपये का मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में फेडरल बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 2653 करोड़ रुपये रही है। वहीं, तीसरी तिमाही में फेडरल बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 1041 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर फेडरल बैंक की एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार आया है। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफर्मिंग एसेट्स (NPA) सुधार के साथ 1.72 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि सितंबर 2025 तिमाही में 1.83 पर्सेंट ता। वहीं, नेट एनपीए सुधार के साथ 0.42 पर्सेंट पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक के डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 11.8 पर्सेंट बढ़कर 2.97 लाख करोड़ रुपये रहे हैं।

फेडरल बैंक पर रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के टोटल 5,90,30,060 शेयर हैं। बैंक में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2.40 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही तक का है। जेरोधा ब्रोकिंग ने भी फेडरल बैंक पर दांव लगाया है। जेरोधा ब्रोकिंग के पास बैंक के 1,28,95,433 शेयर हैं। 43 म्यूचुअल फंड्स की फेडरल बैंक में 37 पर्सेंट से अधिक हिस्सेदारी है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC और SBI लाइफ इंश्योरेंस ने भी फेडरल बैंक पर दांव लगाया हुआ है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,