Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock buy 1 crore 45 lakhs share of this tata group stock
रेखा झुनझुनवाला ने बेच दिए इस कंपनी के 1 करोड़ 45 लाख शेयर, लगातार लुढ़क रहा भाव, टाटा की है कंपनी

रेखा झुनझुनवाला ने बेच दिए इस कंपनी के 1 करोड़ 45 लाख शेयर, लगातार लुढ़क रहा भाव, टाटा की है कंपनी

संक्षेप:

पिछले एक साल में यह शेयर करीब 17 फीसदी गिरा, जबकि इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 6.5 फीसदी चढ़ा है। छह महीने और साल-दर-साल आधार पर भी शेयर ने बाजार से कमजोर रिटर्न दिया है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर अब भी शानदार साबित हुआ है।

Jan 29, 2026 11:27 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स के शेयर इन दिनों लगातार लुढ़क रहे हैं। कंपनी के शेयर आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 653.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। महीनेभर में यह शेयर 12 पर्सेंट तक टूट गया है। शेयरों में इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, दिग्गज निवेशक और दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) में अपने इंडियन होटल्स के करोड़ों शेयर बेचे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स में अपनी हिस्सेदारी करीब 1 फीसदी घटाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा शेयर बिके

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही के दौरान 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा शेयर बेचे, जो कंपनी की 1.02 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस बिक्री के बाद अब उनके पास इंडियन होटल्स के 1 करोड़ 42 लाख से अधिक शेयर बचे हैं, जो करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी को दिखाता है। दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में यह जानकारी सामने आई है। बाजार जानकारों का मानना है कि यह कदम पूरी तरह से पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग का हिस्सा हो सकता है।

रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो

इंडियन होटल्स के अलावा रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में अभी भी कई बड़े टाटा ग्रुप स्टॉक्स शामिल हैं। इनमें टाटा मोटर्स (कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल), टाटा कम्युनिकेशंस और टाइटन जैसे नाम प्रमुख हैं। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला फिलहाल 27 कंपनियों में निवेश रखती हैं और उनके सार्वजनिक निवेश की कुल वैल्यू 45,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। खास बात यह है कि उन्होंने ज्यादातर कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी है।

शेयरों के हाल

अगर इंडियन होटल्स के शेयर की बात करें तो हालिया समय में इसका प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 17 फीसदी गिरा, जबकि इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 6.5 फीसदी चढ़ा। छह महीने और साल-दर-साल आधार पर भी शेयर ने बाजार से कमजोर रिटर्न दिया है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर अब भी शानदार साबित हुआ है। पिछले 5 साल में इसने 450 फीसदी और 10 साल में 570 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, जिससे यह एक मल्टीबैगर स्टॉक बन चुका है। साल 1999 से अब तक यह शेयर 2,000 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई है। इस दौरान इसकी कीमत 30 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई। यही वजह है कि रिटेल निवेशक आज भी रेखा झुनझुनवाला जैसे बड़े निवेशकों के पोर्टफोलियो पर खास नजर रखते हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।