Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Rekha Jhunjhunwala Portfolio purchage 1 crore share of canara bank stock hits 52 week high
रेखा झुनझुनवाला ने खरीदे इस कंपनी के 1 करोड़ शेयर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, ₹131 है दाम

रेखा झुनझुनवाला ने खरीदे इस कंपनी के 1 करोड़ शेयर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, ₹131 है दाम

संक्षेप:

रेखा झुनझुनवाला के पास अब 14,24,43,000 शेयर हैं, जो पिछले तिमाही की तुलना में काफी अधिक हैं। बता दें कि जून तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास 13,24,43,000 शेयर थे। यानी इस तिमाही उन्होंने 10,000,000 शेयर खरीदे हैं। 

Tue, 28 Oct 2025 02:54 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बैंक का स्टॉक ₹131.77 के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका नया 52-सप्ताह का उच्च स्तर है। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम और मजबूत तकनीकी संकेतकों के बीच यह स्टॉक निवेशकों के बीच फोकस में रहा। बता दें कि केनरा बैंक का शेयर आज ₹130.39 पर खुला और दिन के दौरान ₹131.77 के उच्च स्तर तक पहुंचा, जबकि दिन का न्यूनतम स्तर ₹129.38 रहा। दिन भर में कुल 1,46,39,817 शेयरों का लेनदेन हुआ, जिसकी कुल ट्रेड वैल्यू ₹191.50 करोड़ रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेखा झुनझुनवाला ने खरीदे हैं शेयर

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने केनरा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। ताजा तिमाही आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 1.57% तक पहुंच गई है, जो जून 2025 तिमाही में 1.46% थी। रेखा झुनझुनवाला के पास अब 14,24,43,000 शेयर हैं, जो पिछले तिमाही की तुलना में काफी अधिक हैं। बता दें कि जून तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास 13,24,43,000 शेयर थे। यानी इस तिमाही उन्होंने 10,000,000 शेयर खरीदे हैं। उनकी यह बढ़ोतरी बैंक में बढ़ते भरोसे और भविष्य की संभावनाओं पर मजबूत विश्वास को दर्शाती है।

लगातार बढ़ रहा शेयर

बता दें कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में केनरा बैंक के शेयर में कुल 3.88% की बढ़त दर्ज की गई है। आज शेयर में 0.51% का दैनिक रिटर्न देखा गया। तकनीकी रूप से, यह स्टॉक अपने 5-दिवसीय, 20-दिवसीय, 50-दिवसीय, 100-दिवसीय और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। यह एक मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है।

मार्केट कैप और डिविडेंड यील्ड में मजबूती

केनरा बैंक का मार्केट कैप ₹1,17,727.98 करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे यह पब्लिक सेक्टर के प्रमुख मिडकैप बैंकों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। साथ ही, बैंक का 3.1% का डिविडेंड यील्ड निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण बना हुआ है। यह जो स्थिर रिटर्न की तलाश करने वाले शेयरधारकों को लुभा रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।