रेखा झुनझुनवाला ने चर्चित कंपनी के बेचे समूचे शेयर… ₹28 पर हुई थी लिस्टिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • जून तिमाही के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने संभवत: राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है
  • दिवंगत राकेश झुनझुनवाला ने सबसे पहले 2021 में राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स के शेयर खरीदे थे, जिनकी कीमत उस समय लगभग 31 करोड़ रुपये थी
Rekha Jhunjhunwala

Raghav Productivity Enhancers share: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स भी है। वैसे तो मंगलवार को इस स्मॉलकैप स्टॉक में बिकवाली देखी गई लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को मालामाल किया है। हालांकि, अब रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी में हिस्सेदारी बेच दी है।

क्या है डिटेल?

ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने संभवत: राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। NSE पर कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के डेटा के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के अंत में रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के लगभग 20.02 लाख शेयर थे। हालांकि, वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा में उनका नाम नहीं था। इसका मतलब हुआ कि या तो उनकी हिस्सेदारी 1% से कम हो गई है या उन्होंने समूची हिस्सेदारी बेच दी है।

बता दें कि बिग बुल के नाम से मशहूर रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला ने सबसे पहले 2021 में राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स के शेयर खरीदे थे, जिनकी कीमत उस समय लगभग 31 करोड़ रुपये थी। यह खरीदारी तब की गई थी जब लिस्टिंग के बाद पांच सालों में स्टॉक में 2,400% की भारी बढ़त देखी गई थी। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2016 को 28 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे। वहीं, आज की तारीख में इस शेयर की कीमत 1300 रुपये के नीचे है। बता दें कि मंगलवार को शेयर में करीब 4 पर्सेंट गिरावट आई और यह 1265 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के बारे में

राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स का दावा है कि वह सिलिका रैमिंग मास की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता है। यह एक हाई-प्योरिटी रिफ्रैक्टरी मटीरियल है जिसका इस्तेमाल इंडक्शन फर्नेस की लाइनिंग के लिए किया जाता है। यह मेटल पिघलाने के दौरान फर्नेस को अत्यधिक गर्मी और केमिकल रिएक्शन से बचाता है और साथ ही बेहतर थर्मल और मैकेनिकल मजबूती भी देता है।

रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग्स

साल 2022 में 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को उनका अरबों रुपये का इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो विरासत में मिला। ट्रेंडलाइन ने बताया कि रेखा झुनझुनवाला के पास सार्वजनिक रूप से 26 स्टॉक हैं, जिनकी कुल वैल्यू 51,412 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास मौजूद कुछ प्रमुख स्टॉक्स में इंडियन होटल्स कंपनी, टाटा मोटर्स PV, सन फार्मा, टाइटन कंपनी और अन्य शामिल हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।