
रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, आई है एक बड़ी खबर
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) के शेयरों में आज सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) के शेयरों में आज सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह एक बड़ी खबर को माना जा रहा है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 4.2 करोड़ शेयर या 15.25 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद और बिक्री हुई है। इस शेयरों की खरीद-बिक्री की कीमत 290 करोड़ रुपये है। इसे कई ट्रांजैक्शन में पूरा किया गया है। बता दें, अभी शेयरों को खरीदने और बेचने वाला का नाम बाहर नहीं आया है।
बीएसई में आज सोमवार को जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 69.50 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 76 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
रेखा झुनझुनवाला के पास कितना शेयर
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में रेखा झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 7.20 प्रतिशत हिस्सा है। सितंबर की शेयरहोल्डिंग के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास 20099400 शेयर थे। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 51.73 प्रतिशत और पब्लिक के पास 48.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 37 प्रतिशत गिरा है। एक साल में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 127.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 60.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2065 करोड़ रुपये का है।
5 साल में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।





