
रेखा झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के 5 करोड़ से ज्यादा शेयर, एक्सपर्ट बोले- ₹300 पार जाएगा भाव
ब्रोकरेज के मुताबिक, दूसरी तिमाही में बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 15 बेसिस पॉइंट घट चुकी है और आगे इसमें स्थिरता रहने की उम्मीद है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में ग्रोथ और मार्जिन पर थोड़ा दबाव रह सकता है। इसकी वजह बैलेंस शीट का रेशनलाइजेशन और RBI द्वारा हाल ही में 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर कटौती बताई गई है।
Federal Bank Share: सोमवार, 15 दिसंबर को फेडरल बैंक के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। ब्रोकरेज फर्म UBS द्वारा स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाने के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। UBS ने फेडरल बैंक का टारगेट ₹250 से बढ़ाकर ₹310 कर दिया है, यानी करीब 24% की बढ़ोतरी। मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें लगभग 19% तक का अपसाइड दिखाया गया है। इसके साथ ही UBS ने बैंक पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग भी बरकरार रखी है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ। बता दें कि रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 5,90,30,060 शेयर हैं। यह 2.42 फीसदी स्टेक के बराबर है।
क्या है डिटेल
UBS का मानना है कि आने वाले समय में फेडरल बैंक के ऑपरेटिंग ट्रेंड्स में और सुधार देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, दूसरी तिमाही में बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 15 बेसिस पॉइंट घट चुकी है और आगे इसमें स्थिरता रहने की उम्मीद है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में ग्रोथ और मार्जिन पर थोड़ा दबाव रह सकता है। इसकी वजह बैलेंस शीट का रेशनलाइजेशन और RBI द्वारा हाल ही में 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर कटौती बताई गई है। इसके बावजूद UBS को बैंक के मीडियम टर्म आउटलुक पर भरोसा है।
UBS ने क्या कहा
वैल्यूएशन की बात करें तो फेडरल बैंक फिलहाल FY27 के अनुमानित प्राइस-टू-बुक वैल्यू के 1.5 गुना पर ट्रेड कर रहा है। अगर कैपिटल रेजिंग को शामिल करें तो यह करीब 1.4 गुना बैठता है, जो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसे बैंकों के बराबर है। UBS का कहना है कि फेडरल बैंक का रिटर्न टू इक्विटी (RoE) प्रोफाइल बेहतर है और आने वाले समय में लोन ग्रोथ का गैप भी कम हो सकता है। इसी भरोसे के चलते ब्रोकरेज ने FY28-29 के लिए लोन ग्रोथ अनुमान 100 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा NIM, फीस इनकम और ऑपरेशनल खर्च के अनुमान भी ऊपर की ओर संशोधित किए गए हैं।
49 एनालिस्ट्स में से 35 की बाय रेटिंग
बाजार में फेडरल बैंक को लेकर एनालिस्ट्स की राय भी काफी पॉजिटिव है। कुल 49 एनालिस्ट्स में से 35 ने ‘बाय’, 13 ने ‘होल्ड’ और सिर्फ 1 ने ‘सेल’ की रेटिंग दी है। सोमवार को शेयर ₹264.5 के नए रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया। बीते एक महीने में शेयर 10.6% चढ़ चुका है, जबकि 2025 में अब तक इसमें करीब 32% की तेजी आ चुकी है। मजबूत फंडामेंटल्स और पॉजिटिव ब्रोकरेज कॉल के चलते फेडरल बैंक डिजिटल निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है।





