रिफंड में देरी की वजह बताएगा इनकम टैक्स पोर्टल, सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर बढ़ी शिकायतें

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ITR refund status 2024-25: इस बार रिफंड में देरी के पीछे एक कारण यह भी है कि बहुत से लोगों के आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं है, जिसकी वजह से रिफंड समय से जारी नहीं हो रहा है
सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर बढ़ी रिफंड की शिकायतें, आयकर पोर्टल बताएगा देरी का कारण

ITR refund status 2024-25: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए जाने के बाद भी लोगों को समय पर रिफंड नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर वो सभी लोग शिकायतें कर रहे हैं, जिनके रिटर्न के हिसाब से रिफंड बनता था। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया और इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायतें कर रहे हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि लोगों को समय पर रिफंड दिया जा रहा है लेकिन किन्हीं वजहों से समय पर नहीं मिल पा रहा है तो वो उसके लिए विभाग के पोर्टल पर जाकर स्टेट्स देख सकते हैं या फिर मेल भी कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट भरे गए आयकर रिटर्न का बड़ी संख्या में सत्यापन कर रहा है। इस प्रक्रिया में देखा जा रहा है कि रिटर्न भरते वक्त लोगों ने अपनी आय और संपत्तियों का ब्यौरा ठीक से दिया है या नहीं, जिसकी वजह से कुछ आयकर रिटर्न जारी करने में देरी हुई है , लेकिन इनकी संख्या बहुत सीमित है।

काफी संख्या में रिफंड मिलने में देरी के पीछे कई कारण हैं। रिटर्न भरते वक्त लोगों द्वारा दिए गए बैंक खाते की जानकारी में त्रुटि है। अगर रिफंड मिलने में देरी हो रही है तो उसके लिए आप अपना पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर पर लिखकर अपनी शिकायत विभाग की मेल आई orm@cpc.incometax.gov.in  पर भेज सकते हैं।

ऐसे देखें रिफंड स्टेटस

आपको इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के https://eportal.incometax.gov.in पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है। उसके बाद सर्विस सेक्शन में जाना है। जहां पर नो योर रिफंड स्टेट्स ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद असेसमेंट वर्ष 2023-24 का चयन करना है। उसके बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने रिफंड की क्या स्थिति देख पाएंगे और पोर्टल पर ही रिफंड पाने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

सही स्थिति का लगेगा पता

ई-पोर्टल के माध्यम से सटीक पता चलेगा कि आपका रिफंड खाते में भेज दिया गया या फिर नहीं। रिफंड पूरा भेजा गया है या फिर कुछ हिस्सा भेजा गया है। अगर रिफंड नहीं गया है तो रिफंड फेल लिखा आएगा। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। या तो आपका रिटर्न सही प्रक्रिया से नहीं भरा गया है या कुछ चीजों को छिपाया गया है। या फिर जिस बैंक खाते में रिफंड जाना है, उसके नाम, एकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड में कोई गड़बड़ी है।

इस बार रिफंड में देरी के पीछे एक कारण यह भी है कि बहुत से लोगों के आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं है, जिसकी वजह से रिफंड समय से जारी नहीं हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने रिटर्न भरा है, लेकिन उसका बाद में ई-वेरिफिकेशन नहीं किया है। इसकी वजह से भी समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।

हेल्पलाइन नंबर पर भी करें संपर्क

18001030025, 18004190025, 8046122000, 8061464700 - इन नंबरों पर सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह आठ रात के आठ बजे तक कॉल कर सकते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रिफंड में देरी की वजह बताएगा पोर्टल, सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर बढ़ी शिकायतें