Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़reform express on its way what reforms did Finance Minister Nirmala Sitharaman announce in the budget
Budget 2026: 'चल पड़ी है सुधार एक्सप्रेस', बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किन सुधारों का किया ऐलान

Budget 2026: 'चल पड़ी है सुधार एक्सप्रेस', बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किन सुधारों का किया ऐलान

संक्षेप:

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि सुधार एक्सप्रेस पटरी पर है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद से लेबर नियमों के अलावा जीएसटी में बड़े सुधार किए गए हैं। आगे भी सुधारों का सिलसिला जारी रहेगा।

Feb 01, 2026 11:36 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budget 2026: लोकसभा में 2026 का बजट पेश करते हुए वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुधारों की बात करते हुए कहा कि भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' पटरी पर है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और सेक्टर को संसाधन, सुविधाएं और मौके उपलब्ध करवाए जाएं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का यही उद्देश्य है कि विकास की पहुंची किसानों, पिछड़ी जातियों और पिछड़ी जनजातियों के साथ युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन सुधारों की बात

वित्त मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से हमारी सरकार ने कई बड़े सुधार किए हैं। इनमें जीएसटी सुधार, श्रमिकों के नियमों में सुधार, गुणवत्ता पर नियंत्रण शामिल है। उन्होंने कहा कि सुधार एक्सप्रेस पटरी पर है और यह आगे ही बढ़ती रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का कर्त्वय है कि वह आर्थिक विकास के साथ ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और वंचितों को लाभ पहुंचाना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगारों को बढ़ाने के लिए घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक बाजार के साथ मजबूती से जुड़े रहना जरूरी है। इसके साथ ही नई तकनीक और वित्तीय क्षेत्र में जोर देते हुए सतत विकास करने की जरूरत है।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर जोर

वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का रविवार को प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत वस्तुओं के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए दो स्थानों पर उच्च प्रौद्योगिकी वाले 'टूल रूम' स्थापित किए जाएंगे। सीतारमण ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवेश बनाने के लिए कंटेनर निर्माण को एक योजना का भी प्रस्ताव रखा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,