₹67 के शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹48.55 लाख, शेयरों में लगातार तेजी

Feb 12, 2026 07:08 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लंबे समय तक शेयर सुस्त रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। हाल में भले ही थोड़ा करेक्शन आया हो, लेकिन फिर भी इसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है।

₹67 के शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹48.55 लाख, शेयरों में लगातार तेजी

Stock Return: शेयर बाजार में सही स्टॉक चुन लिया जाए तो छोटी रकम भी बड़ी दौलत में बदल सकती है और RDB इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर लिमिटेड इसका ताजा उदाहरण बनकर उभरा है। RDB ग्रुप की यह फ्लैगशिप कंपनी, जिसे पहले RDB रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था, 2010 में लिस्ट हुई थी। लंबे समय तक शेयर सुस्त रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। हाल में भले ही थोड़ा करेक्शन आया हो, लेकिन फिर भी इसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है।

शेयर में लगातार तेजी

सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच शेयर में एकतरफा तेजी देखने को मिली और इस दौरान कीमत करीब 132% उछल गई। इसी दौर में स्टॉक ने ₹92 का नया रिकॉर्ड हाई भी छुआ। फिलहाल शेयर करीब ₹67 के आसपास ट्रेड कर रहा है और कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग ₹1,324 करोड़ हो गया है। 5 साल पहले जो शेयर महज ₹1.38 पर मिल रहा था, वह अब करीब 4,755% चढ़ चुका है। यानी जिन निवेशकों ने धैर्य रखा, उन्हें बंपर फायदा मिला।

निवेशकों को तगड़ा रिटर्न

अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख लगाए होते और अब तक होल्ड करके रखा होता, तो उसकी रकम करीब ₹48.55 लाख हो चुकी होती। यह दिखाता है कि लंबी अवधि में सही कंपनी चुनने पर शेयर बाजार कितनी बड़ी वेल्थ क्रिएशन कर सकता है। खास बात यह है कि इस तेजी का फायदा बड़े निवेशकों से ज्यादा रिटेल निवेशकों को मिला है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर तिमाही के अंत तक रिटेल निवेशकों के पास कंपनी की करीब 29.5% हिस्सेदारी थी। 6,500 से ज्यादा छोटे निवेशक, जिनका निवेश ₹2 लाख तक है, मिलकर 22.3% हिस्सेदारी रखते हैं।

क्या है डिटेल

कंपनी ने 11 फरवरी को एक और सकारात्मक अपडेट दिया है। उसने वेस्ट बंगाल में प्रस्तावित ‘प्रिमार्क आद्विका’ प्रोजेक्ट के लिए प्रिमार्क प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया है। यह प्रोजेक्ट करीब 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा और सब-स्ट्रक्चर व सुपर-स्ट्रक्चर कार्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू ₹73 करोड़ बताई गई है। इस नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद है, जिस पर अब निवेशकों की नजर टिकी रहेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RDB Infrastructure and Power Ltd share surges huge 1 lakh turn into 48 55 lakh rupees
;;;