Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RBL Bank Shares cracked 9 Percent today Bank profit jumped 555 Percent
555% बढ़ा बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 9% टूट गया शेयर का दाम

555% बढ़ा बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 9% टूट गया शेयर का दाम

संक्षेप:

आरबीएल बैंक के शेयर 9% टूटकर 297.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद भी बैंक के शेयरों में तेज गिरावट आई है। आरबीएल बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 555% बढ़ा है।

Jan 19, 2026 01:55 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। आरबीएल बैंक के शेयर BSE में 9 पर्सेंट लुढ़ककर 297.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद भी आरबीएल बैंक के शेयरों में तेज गिरावट आई है। आरबीएल बैंक (RBL Bank) का मुनाफा सालाना आधार पर 555 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले एक साल में इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में 87 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

555% बढ़ा है आरबीएल बैंक का तिमाही मुनाफा
आरबीएल बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 555 पर्सेंट बढ़कर 214 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 33 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक की प्रॉफिटैबिलिटी में 20 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। अगर पिछले एक साल में आरबीएल बैंक के शेयरों के परफॉर्मेंस की बात करें तो 20 जनवरी 2025 को बैंक के शेयर 158.50 रुपये पर थे। आरबीएल बैंक के शेयर 19 जनवरी 2026 को BSE में 297.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 331.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 146 रुपये है।

ये भी पढ़ें:मिनीरत्न कंपनी के शेयरों की बंपर लिस्टिंग, 23 रुपये का शेयर 45 रुपये के पार

1657 करोड़ रुपये रही बैंक की इंटरेस्ट इनकम
आरबीएल बैंक (RBL Bank) की इंटरेस्ट इनकम चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 5 पर्सेंट बढ़कर 1657 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक की इंटरेस्ट इनकम 1585 करोड़ रुपये थी। आरबीएल बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.63 पर्सेंट रहा, यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 33 बेसिस प्वाइंट कम रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वॉलिटी में सुधार आया है। 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो घटकर 1.88 पर्सेंट पहुंच गया, जो कि सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में 2.32 पर्सेंट था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,