FD पर SBI और HDFC bank से अधिक ब्याज दे रहा है यह बैंक, मिलेगा 7.70% तक का रिटर्न
मुख्य बातें
- Best FD Rates: मौजूदा समय में एफडी निवेश का एक बेहतर विकल्प है
- एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की तुलना में आरबीएल बैंक अधिक ब्याज दे रहा है

Best FD Rates: मौजूदा समय में शेयर बाजार की स्थिति खराब है। सेंसेक्स और निफ्टी का इस समय काफी बुरा हाल है। वहीं, गोल्ड को लेकर तो पीएम ही अपील कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस समय कहां निवेश करना फायदेमंद के साथ-साथ सुरक्षित रहेगा। इसका सबसे बेहतर जवाब फिक्सड डिपॉजिट है। बैंक एफडी आज भी निवेश करने का एक बेहतर विकल्प है। सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट बैंकों तक हर जगह एफडी पर अलग-अलग ब्याज मिल रहा है। ऐसे में एफडी में निवेश से पहले यह जरूर चेक करें कि कहां कितना इंटररेस्ट रेट्स है। साथ ही उनका टाइम पीरियड क्या होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को इस समय एफडी पर 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा - इस सरकारी बैंक की तरफ से सामान्य नागिरकों को फिक्सड डिपॉजिट करने पर 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दिया जाएगा।
पंजाब नेशनल बैंक - पीएनबी अपने ग्राहकों को 6.6 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 7.1 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया - इस बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 7.1 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सामान्य नागरिकों को 6.6 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
केनारा बैंक - सामान्य नागरिकों को यह बैंक 6.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को सरकारी बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
HDFC Bank - देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक सामान्य नागिरकों को एफडी पर 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस प्राइवेट बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक - सामान्य नागरिकों को यह बैंक 6.6 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.1 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
एक्सिस बैंक - इस प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 7.20 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक - इस प्राइवेट बैंक की तरफ से ग्राहकों को 6.8 प्रतिशत ब्याज सामान्य नागरिकों को दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को यह बैंक 7.3 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
आरबीएल बैंक - यह प्राइवेट बैंक 7.2 प्रतिशत का ब्याज अपने सामान्य नागिरकों को दे रहा है। सीनियर सिटीजन को यह बैंक 7.70 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। RBL bank मौजूदा समय में एचडीएफसी और एसबीआई से अधिक ब्याज दे रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


