Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RBI to allow loan against silver jewellery from 2026 april detail is here
गोल्ड के बाद अब सिल्वर लोन भी ले सकेंगे ग्राहक, RBI का बड़ा फैसला

गोल्ड के बाद अब सिल्वर लोन भी ले सकेंगे ग्राहक, RBI का बड़ा फैसला

संक्षेप:

आरबीआई के नए फैसले के तहत जरूरतमंद लोग अपने चांदी के आभूषण, सिक्के या अन्य चांदी से जुड़ी वस्तुएं गिरवी रखकर बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) से लोन ले सकेंगे। यह नियम एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।

Nov 13, 2025 02:03 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर पैसों की जरूरत है तो अब आप चांदी के बदले भी बैंक से लोन ले सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सिल्वर लोन यानी चांदी के बदले कर्ज लेने की अनुमति दे दी है। अब तक केवल सोने के बदले ऋण यानी गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन अब जरूरतमंद लोग अपने चांदी के आभूषण, सिक्के या अन्य चांदी से जुड़ी वस्तुएं गिरवी रखकर बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) से लोन ले सकेंगे। नए नियम एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाले हैं। ग्राहकों को यह सुविधा कॉमर्शियल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक और एनबीएफसी के अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किस तरह के उत्पाद पर लोन नहीं?

हालांकि, रिजर्व बैंक ने यह साफ किया है कि प्योर गोल्ड या चांदी की ईंटों (बुलियन) या उनके वित्तीय उत्पाद के बदले लोन नहीं दिया जा सकेगा। वित्तीय उत्पाद में गोल्ड ईटीएफ या म्यूचुअल फंड यूनिट्स शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने यह नई सुविधा आरबीआई (गोल्ड एंड सिल्वर लोन) डायरेक्शंस, 2025 नियम के तहत शुरू किया है। इनका मकसद कीमती धातुओं के ऋण बाजार में पारदर्शिता, एकरूपता और निगरानी को मजबूत बनाना है।

लोन चुकाने के बाद आभूषण की वापसी

रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार जब उधारकर्ता पूरा लोन चुका देगा तो बैंक को 7 दिन के भीतर आभूषण या चांदी लौटानी होगी। यदि बैंक की गलती से देरी होती है, तो ग्राहक को ₹5000 प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा। यदि ग्राहक समय पर लोन नहीं चुका पाता तो बैंक उसकी गिरवी रखी हुई चांदी या ज्वेलरी की नीलामी कर सकता है। हालांकि, इसके पहले ग्राहक को नोटिस भेजकर सूचित किया जाएगा। नीलामी की रिजर्व प्राइस मौजूदा बाजार मूल्य के 90% से कम नहीं रखी जाएगी। दो बार नीलामी असफल होने पर इसे घटाकर 85% तक किया जा सकता है। यदि कोई ग्राहक ऋण चुकाने के दो साल बाद भी अपना सोना या चांदी नहीं लेता है, तो बैंक उसे लावारिस घोषित कर देगा और ग्राहक या उसके उत्तराधिकारियों से संपर्क करने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।