वायरल पोस्ट: ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI का नया नियम, क्या है पूरा सच?

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने की कोई नई सुविधा शुरू नहीं हुई है। RBI या सरकार की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर आपके पास ऐसे पुराने नोट हैं, तो फिलहाल उन्हें बदलने का कोई वैध तरीका उपलब्ध नहीं है। किसी भी वायरल मैसेज पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

वायरल पोस्ट: ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI का नया नियम, क्या है पूरा सच?

₹500 और ₹1000 के पुराने नोट के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि RBI ने पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने की नई सुविधा शुरू कर दी है। PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरों की Fact Check टीम ने साफ किया है कि यह दावा पूरी तरह फेक है। न तो RBI ने ऐसा कोई नया नियम जारी किया है और न ही पुराने नोट बदलने के लिए कोई विंडो दोबारा खोली गई है।

RBI ने कोई नई घोषणा नहीं की है

RBI की ओर से हाल के समय में ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है जिसमें आम लोगों को पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने की अनुमति दी गई हो। इसलिए इस तरह के मैसेज, व्हाट्सऐप फॉरवर्ड या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करना गलत होगा। सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।

2016 की नोटबंदी में बंद हो गए थे ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट

8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने ₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इस कदम को डिमोनेटाइजेशन इन इंडिया 2016 कहा जाता है। इस फैसले का मकसद था काले धन पर रोक लगाना, नकली नोटों पर नियंत्रण और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना। इसके बाद ₹500 और ₹2000 के नए नोट जारी किए गए थे। अब ₹2000 के नोट भी चरणबद्ध तरीके से वापस लिया जा चुका है।

PIB Fact Check पर कैसे करें शिकायत

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम को कोई भी खबर, विडियो, वायरल पोस्ट अगर आपको फेक लगे तो आप WhatsApp: +91 8799711259 या Email: factcheck@pib.gov.in को मेल कर सकते हैं।

शिकायत कैसे करें?

अगर बैंक नोट/सिक्कों के लेन-देन में कोई समस्या आती है और बैंक 30 दिनों में समाधान नहीं करता, तो आप Reserve Bank - Integrated Ombudsman Scheme 2021 के तहत शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन शिकायत पोर्टल https://cms.rbi.org.in पर जाकर अपनी कंप्लेन दर्ज करानी होगी।

असली ₹500 नोट की पहचान कैसे करें

RBI के अनुसार नए ₹500 नोट में कई सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं, जैसे 45° एंगल पर देखने पर “500” की लैटेंट इमेज दिखाई देती है। सिक्योरिटी थ्रेड हरे से नीले रंग में बदलता है। महात्मा गांधी की तस्वीर और वॉटरमार्क जरूर होता है। माइक्रो लेटरिंग जैसे “RBI”, “INDIA”, “RBI500INDIA” स्पष्ट दिखता है। आंखों से कम दिखाई देने वाले लोगों के लिए उभरी हुई प्रिंटिंग यानी उंगलियों से छूने से उभार महसूस होता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,