FD New Rules: FD पर 1 अक्टूबर से RBI बदलने जा रहा ये नियम…ग्राहकों को जानना जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • 1 अक्टूबर 2026 से FD से जुड़े RBI के नए नियम लागू होंगे
  • समान राशि और समान अवधि की FD अगर एक ही दिन बुक की जाती है, तो बैंक की सभी शाखाओं में उस पर समान ब्याज दर लागू करना होगा
  • इसके अलावा ₹3 करोड़ से अधिक की FD के नियमों में बदलाव किया गया है

Fixed Deposit
FD पर 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे नए नियम।

अगर आपने बैंक में FD (Fixed Deposit) कर रखी है या जल्द ही नई FD कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टर्म डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में पारदर्शिता बढ़ाना और अलग-अलग शाखाओं में एक ही तरह की FD पर अलग दर मिलने की संभावना को खत्म करना है। आइए जरा विस्तार से इन नए नियमों को समझने की कोशिश करते हैं।

ब्याज दर की असमानता होगी कम

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियमों के तहत एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं को समान राशि और समान अवधि की FD पर एक ही दिन बुकिंग होने की स्थिति में एक जैसी ब्याज दर लागू करनी होगी, यानी ग्राहक FD महानगर की शाखा से कराए या किसी छोटे शहर अथवा ग्रामीण इलाके की शाखा से, समान शर्तों पर उसे समान रेट मिलना चाहिए। इससे शाखा स्तर पर ब्याज दर को लेकर होने वाली असमानता कम होगी और ग्राहकों को अपने निवेश का अनुमान पहले से लगाने में आसानी होगी।

स्पष्ट हो सकती है FD कराने की प्रॉसेस

इस बदलाव का सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है, जो FD कराने से पहले अलग-अलग शाखाओं में ब्याज दर को लेकर जानकारी लेते हैं। अब एक ही बैंक में सिर्फ शाखा बदलने से बेहतर या अलग FD रेट मिलने की गुंजाइश नहीं रहेगी, अगर राशि, अवधि और बुकिंग की तारीख समान है। इससे FD कराने की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और एकरूप हो सकती है।

₹3 करोड़ से अधिक की FD की कैटेगिरी बदली

RBI के अपडेटेड फ्रेमवर्क में ₹3 करोड़ से अधिक की FD को बल्क डिपॉजिट की कैटेगिरी में रखा गया है। ऐसे बड़े जमा पर बैंक किस ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी पहले से सार्वजनिक करनी होगी। नए नियमों के मुताबिक बैंकों को अपनी वेबसाइट पर बल्क डिपॉजिट की डेली ब्याज दरें प्रकाशित करनी होंगी, ताकि बड़े निवेशक पैसा जमा करने से पहले लागू दर को देख सकें।

वेबसाइट पर उपलब्ध करना होगा रेट कार्ड

बैंकों को रोजाना बल्क डिपॉजिट (Bulk Deposit) की रेट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करानी होगी। हालांकि, ऑपरेशन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए RBI ने 10 मिनट की अतिरिक्त मोहलत दी है, यानी यह जानकारी अधिकतम 10:10 बजे तक अपडेट की जा सकती है। इससे बड़े निवेशकों को बैंक की वेबसाइट पर सीधे दरों की जानकारी मिलने की सुविधा होगी और निवेश से पहले तुलना करना आसान हो सकता है।

1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव खास तौर पर FD कराने वाले ग्राहकों और बड़े जमा निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। सामान्य FD निवेशकों को सबसे बड़ा बदलाव समान राशि और अवधि पर समान ब्याज दर के रूप में देखने को मिलेगा, जबकि ₹3 करोड़ से अधिक जमा करने वालों के लिए डेली डिपॉजिट रेट कार्ड की जानकारी उपयोगी होगी। FD कराने से पहले ग्राहक को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू ब्याज दर और अन्य शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए। सोर्स-news18

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FD पर 1 अक्टूबर से RBI बदलने जा रहा ये नियम…ग्राहकों को जानना जरूरी