RBI MPC Meeting: बढ़ने जा रही है EMI? आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा देंगे बड़ी जानकारी, रेपो-रेट पर फैसला
मुख्य बातें
- RBI MPC Meeting 2026 Updates: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 5 जून की सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
- इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पता चलेगा की मौद्रिकी नीति सीमिति (MPC) ने रेपो-रेट बढ़ाया है या नहीं?

RBI MPC Meeting 2026 Updates: क्या आपकी ईएमआई आने वाले समय में बढ़ जाएगी? इस सवाल का जवाब आज 5 जून, सुबह 10 बजे मिल जाएगा। केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। मौद्रिकी नीति समिति के फैसलों से RBI के गवर्नर सभी को अवगत कराएंगे। इस समिति का कोई भी फैसला सीधा आप पर असर डालेगा। बता दें, वैश्विक तनाव, गिरते रुपये की कीमत के बीच यह मीटिंग काफी अहम हो जाती है।
लगातार गिर रहा है रुपये का दाम
रुपये की कीमत में इस साल अबतक 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जितनी खराब स्थिति भारतीय रुपये की हुई है एशिया में उतनी खराब स्थिति किसी अन्य देश की करेंसी की नहीं हुई है। मई के मध्य में रुपया 96.96 के स्तर तक पहुंच गया था। सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 4 जून 2026 को 1 डॉलर की कीमत 95.79 रुपये थी।
अप्रैल में हुई मीटिंग (RBI MPC Meeting 2026)
इससे पहले MPC की मीटिंग अप्रैल 2026 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया था। हालांकि, फरवरी 2026 में शुरू हुए अमेरिका और ईरान के युद्ध की वजह से अब हालात काफी बदल गए हैं। जिसकी वजह से रेपो-रेट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, फरवरी 2025 तक सेंट्रल बैंक ने रेपो-रेट में 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।
आज शुक्रवार 5 जून को जीडीपी के आंकड़े भी आएंगे। चौथी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या रही है इसका भी पता चल पाएगा। बता दें, यह आंकड़ा 202-23 के नए बेस ईयर के हिसाब से जारी किया जाएगा।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत ने भी बढ़ाई टेंशन
वैश्विक तनाव की वजह से क्रूड ऑयल का रेट युध्द शुरू होने के बाद से ही 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। जिसकी वजह से भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर अतिरिक्त दबाव है। भारत का इंपोर्ट बिल लगातार बढ़ रहा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दिनों इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से महंगाई भी बढ़ी है।
पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद गोल्ड की इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया गया था। इन सब फैसलों की भी छाया आज के मौद्रिक नीति समिति से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई दे सकती है। अब रेपो-रेट बढ़ता है तो आपकी ईएमआई भी बढ़ेगी। जो मौजूदा समय में आम आदमी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


