RBI MPC: रेपो रेट पर फैसला आज, लोन के महंगे होने और EMI के बढ़ने के आसार

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • RBI Monetary Policy:  RBI MPC के आज के फैसले में रेपो रेट 5.25% से 5.50% होने की संभावना हैं
  • अगर RBI आज दरें बढ़ाता है तो आने वाले दिनों में लोन महंगे और आपकी EMI भी बढ़ने के आसार प्रबल हो जाएंगे

Monetary Policy Live
Monetary Policy: आपकी EMI कम होगी या बढ़ेगी, आज बताएगा आरबीआई

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक का आज बुधवार को आखिरी दिन है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा आज यानी 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें सुनाएंगे।

अगर बढ़ोतरी होती है तो इससे रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो सकता है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का अनुमान इससे अलग है। उनका मानना है कि आरबीआई अक्टूबर में दरों को यथावत रख सकता है और दिसंबर से बढ़ोतरी शुरू कर सकता है।

महंगाई और कच्चे तेल पर RBI की नजर

अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई, जबकि जुलाई में यह 4.45% थी। महंगाई के लगातार बढ़ने के साथ कच्चे तेल की ऊंची कीमत, रुपये की कमजोरी और वैश्विक स्तर पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड ने भी RBI के सामने चुनौती बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुका है और रुपया डॉलर के मुकाबले 96 के पार है।

ज्यादातर विशेषज्ञ 25 बीपीएस बढ़ोतरी के पक्ष में

कई अनुमानों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, रेपो रेट बढ़ाना अब काफी हद तक बाजार में शामिल हो चुका है। इसलिए RBI की आगे की ब्याज दरों को लेकर गाइडेंस और गवर्नर की टिप्पणी बाजार की दिशा तय करने में ज्यादा अहम होगी।

'दिसंबर से शुरू होगा बढ़ोतरी का दौर'

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा है कि RBI एक और बैठक तक इंतजार कर सकता है। उनके मुताबिक, इससे सितंबर-अक्टूबर की महंगाई, खरीफ फसल और त्योहारी मांग की स्थिति को समझने का ज्यादा समय मिलेगा।

सबनवीस का अनुमान है कि दिसंबर से 25 बेसिस प्वाइंट की तीन बढ़ोतरी हो सकती हैं। दिसंबर और फरवरी के बाद अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में एक और बढ़ोतरी से रेपो रेट कुल 75 बेसिस प्वाइंट बढ़कर करीब 6% तक पहुंच सकता है।

ज्यादा लिक्विडिटी भी RBI के लिए चुनौती

सबनवीस के अनुसार बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त लिक्विडिटी करीब 12 लाख करोड़ रुपये से घटकर 5-6 लाख करोड़ रुपये रह गई है, लेकिन इसके फिर बढ़ने की संभावना है।

ऐसे में तत्काल दर बढ़ाने से मौद्रिक नीति का असर, खासकर जमा दरों पर, धीरे-धीरे पहुंच सकता है। कुल मिलाकर RBI MPC का आज का फैसला दो संभावनाओं के बीच है पहला तत्काल 25 बीपीएस बढ़ोतरी, दूसरा बैठक की राहत के बाद दिसंबर से सख्त रुख।

इपनुट: ANI

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RBI MPC: रेपो रेट पर फैसला आज, लोन के महंगे होने और EMI के बढ़ने के आसार