Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RBI mandates stronger 2 factor authentication for all digital payments from April 2026
डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर, RBI बदलने जा रहा यह नियम

डिजिटल पेमेंट करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर, RBI बदलने जा रहा यह नियम

संक्षेप:

इसके लिए पासवर्ड, पिन, SMS-आधारित OTP, कार्ड हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर टोकन, फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक विकल्प इस्तेमाल किए जा सकेंगे। RBI ने स्पष्ट किया है कि हर लेन-देन में एक फैक्टर डायनेमिक होना चाहिए, जो सिर्फ उसी ट्रांजैक्शन के लिए वैध होगा।

Thu, 25 Sep 2025 05:53 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Digital Payment Rule: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव की घोषणा की है। नए नियमों के तहत 1 अप्रैल 2026 से सभी डिजिटल लेन-देन में कम से कम टू- फैक्टर वेरिफिकेशन (Two-Factor Authentication) अनिवार्य होगा। इसके लिए पासवर्ड, पिन, SMS-आधारित OTP, कार्ड हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर टोकन, फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक विकल्प इस्तेमाल किए जा सकेंगे। RBI ने स्पष्ट किया है कि हर लेन-देन में एक फैक्टर डायनेमिक होना चाहिए, जो सिर्फ उसी ट्रांजैक्शन के लिए वैध होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है नया दिशा-निर्देश

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी बैंक या पेमेंट सेवा प्रदाता की लापरवाही से धोखाधड़ी होती है, तो ग्राहक को पूरा मुआवजा देना उनकी ज़िम्मेदारी होगी। साथ ही, व्यवहार, डिवाइस या लोकेशन के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच भी की जा सकेगी। RBI ने यह भी कहा है कि ऑथेंटिकेशन और टोकनाइजेशन सेवाएं इंटरऑपरेबल और ओपन एक्सेस वाली होनी चाहिए, ताकि सभी ऐप और प्लेटफॉर्म पर एक समान तरीके से काम कर सकें।

इनको दी जाएगी छूट

कुछ लेन-देन को इस नियम से छूट दी गई है। इनमें छोटे मूल्य वाले कॉन्टैक्टलेस कार्ड भुगतान, ई-मैंडेट के तहत बार-बार होने वाले ऑटो पेमेंट (पहले वाले को छोड़कर), गिफ्ट कार्ड और अन्य प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट, NETC (टोल कलेक्शन), छोटे मूल्य के ऑफ़लाइन डिजिटल भुगतान और GDS/IATA के जरिए कॉर्पोरेट/कमर्शियल कार्ड से होने वाली ट्रैवल बुकिंग शामिल हैं। इसके अलावा, 1 अक्टूबर 2026 से कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को कुछ अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर भी टू- फैक्टर वेरिफिकेशन लागू करना होगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।