Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़rbi gives nod to japan smrc to set up subsidiary in india what it means for yes bank share target price here
यस बैंक से जुड़ी कंपनी को RBI की मंजूरी, शेयर पर रखें नजर, ₹32 तक जा सकता है भाव

यस बैंक से जुड़ी कंपनी को RBI की मंजूरी, शेयर पर रखें नजर, ₹32 तक जा सकता है भाव

संक्षेप:

RBI ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वर्ष 2025 में एसएमबीसी ने यस बैंक में 24.22 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। बैंक के शेयर परफॉर्मेंस को लेकर वेंचुरा सिक्योरिटीज बुलिश है।

Jan 14, 2026 07:52 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। एसएमबीसी इस समय भारत में अपनी चार शाखाओं - नयी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु के माध्यम से ब्रांच माध्यम से बैंकिंग व्यवसाय संचालित कर रहा है। आरबीआई ने कहा कि वह एसएमबीसी को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी में बैंकिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए लाइसेंस देने पर तभी विचार करेगा, जब वह इस बात से संतुष्ट हो जाएगा कि बैंक ने सैद्धांतिक मंजूरी के तहत आरबीआई की आवश्यक शर्तों का पालन किया है। बता दें कि वर्ष 2025 में एसएमबीसी ने निजी क्षेत्र के यस बैंक में 24.22 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। वह यस बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक है, एसबीआई के पास अभी भी 10 प्रतिशत से अधिक की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यस बैंक के शेयर का हाल

यस बैंक के शेयर की बात करें तो बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 22.95 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.30 रुपये और 52 हफ्ते का लो 16.02 रुपये है। बैंक के शेयर परफॉर्मेंस को लेकर वेंचुरा सिक्योरिटीज बुलिश है। वेंचुरा सिक्योरिटीज ने बैंक के शेयर पर ‘खरीद’ (Buy) की रेटिंग देते हुए ₹32 का टारगेट प्राइस तय किया है। इस बीच, बैंक का बोर्ड शनिवार, 17 जनवरी 2026 को बैठक करेगा, जिसमें 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसी दिन दोपहर 2:45 बजे से निवेशकों और विश्लेषकों के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल भी आयोजित की जाएगी।

कैसे रहे सितंबर तिमाही के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 18.3 प्रतिशत बढ़कर 654 करोड़ रुपये हो गया। गैर-प्रमुख आय में वृद्धि से यह लाभ बढ़ा है। यस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 553 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। लोन बुक में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मुनाफे में 0.10 प्रतिशत विस्तार के कारण कोर शुद्ध ब्याज आय में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,