Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़rbi adds 7 new names to caution list sebi warns investors
RBI ने चेतावनी सूची में 7 नए नाम जोड़े, सेबी ने निवेशकों को किया आगाह

RBI ने चेतावनी सूची में 7 नए नाम जोड़े, सेबी ने निवेशकों को किया आगाह

संक्षेप:

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की अपनी चेतावनी सूची में सात नए नाम जोड़े और इनकी कुल संख्या 95 हो गई है। वहीं, सेबी ने बुधवार को निवेशकों से नॉन-रजिस्टर्ड ऑनलाइन बॉन्ड प्लैटफार्म को लेकर सावधानी बरतने और लेनदेन से बचने का आग्रह किया।

Nov 20, 2025 07:15 am ISTDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की अपनी 'चेतावनी सूची' में सात नए नाम जोड़े और इनकी कुल संख्या 95 हो गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि चेतावनी सूची में उन इकाइयों के नाम शामिल हैं, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा में लेनदेन करने के लिए अधिकृत नहीं हैं और जो विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीपी) संचालित करने के लिए भी अधिकृत नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूची में शामिल किए गए नए नाम इस प्रकार हैं: स्टारनेट एफएक्स, कैपप्लेस, मिररॉक्स, फ्यूजन मार्केट्स, ट्राइव, एनएक्सजी मार्केट्स और नॉर्ड एफएक्स।

सेबी ने निवेशकों को आगाह किया

सेबी ने बुधवार को निवेशकों से नॉन-रजिस्टर्ड ऑनलाइन बॉन्ड प्लैटफार्म को लेकर सावधानी बरतने और लेनदेन से बचने का आग्रह किया। नियामक ने कहा कि इन मंचों पर नियामकीय निगरानी का अभाव है और निवेशकों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

सेबी ने बयान में निवेशकों से कहा कि वे लेनदेन से पहले ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) की पंजीकरण स्थिति का जांच कर लें और अपने हितों की रक्षा के लिए केवल सेबी-पंजीकृत इकाइयों के साथ ही लेनदेन करें। इसके अलावा, सभी बाजार सहभागियों को ओबीपीपी के रूप में कोई भी सेवा प्रदान करने से पहले लागू नियामक ढांचे का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगाह किया गया है।

यह कदम तब उठाया गया जब सेबी ने पाया कि वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों और शेयर ब्रोकर सहित कुछ संस्थाएं, शेयर बाजारों से अनिवार्य पंजीकरण प्राप्त किए बिना ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।