1:2 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही दो टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, 2300% चढ़ गया है भाव

Feb 16, 2026 01:54 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर एक बार फिर चढ़ गया और लगातार 16वें सत्र में बढ़त दर्ज की। एनएसई पर शेयर करीब 1.76% उछलकर 52 हफ्ते के नए हाई ₹181.30 पर पहुंच गया। सिर्फ 16 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर 30% से ज्यादा भाग चुका है।

1:2 बोनस शेयर देने का ऐलान, साथ ही दो टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, 2300% चढ़ गया है भाव

R&B Denims Share: छोटे शेयरों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और आर एंड बी डेनिम्स (R&B Denims) का नाम सबसे आगे है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर एक बार फिर चढ़ गया और लगातार 16वें सत्र में बढ़त दर्ज की। एनएसई पर शेयर करीब 1.76% उछलकर 52 हफ्ते के नए हाई ₹181.30 पर पहुंच गया। सिर्फ 16 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर 30% से ज्यादा भाग चुका है। दोपहर 12:10 बजे के आसपास बीएसई पर भी यह करीब 1.71% की तेजी के साथ ₹181.25 पर ट्रेड करता दिखा। लगातार खरीदारी से साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में बनी हुई है।

शेयरों में तेजी की वजह

शेयर में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों और बड़े कॉरपोरेट ऐलानों के बाद आई है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5.91 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के ₹9.16 करोड़ के मुकाबले करीब 35% कम है। हालांकि, मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी की आय बढ़ी है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.66% बढ़कर ₹113.03 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹95.25 करोड़ था। यानी बिक्री के मोर्चे पर कंपनी की ग्रोथ जारी है, लेकिन मुनाफे पर दबाव दिखा है।

कंपनी का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने 14 फरवरी को कई अहम फैसले भी लिए। सबसे पहले अधिकृत शेयर पूंजी को ₹25.50 करोड़ से बढ़ाकर ₹30 करोड़ करने की मंजूरी दी गई। साथ ही 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी मिली है। इसका मतलब है कि ₹2 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 फेस वैल्यू के दो शेयरों में बंटेगा। इससे शेयर की कीमत छोटी होगी और छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों और जरूरी नियामकीय मंजूरी मिलना बाकी है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी।

इसके अलावा कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का भी फैसला किया है। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास दो शेयर होंगे, उन्हें एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की खबर से शेयर में जोश देखने को मिला है। प्रदर्शन की बात करें तो शेयर ने एक महीने में 27%, तीन महीने में 51% और छह महीने में 93% की छलांग लगाई है। एक साल में यह 125% चढ़ा है, जबकि पांच साल में 2300% और दस साल में 8531% का धमाकेदार रिटर्न दे चुका है। ऐसे में यह स्मॉलकैप शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;