IPO लाने की तैयारी में Razorpay, 7.5 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन : रिपोर्ट

Apr 20, 2026 08:43 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Razorpay आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी कॉन्फिडेंशियल रूट से आईपीओ लाने का प्रयास करने जा रही है। यह आईपीओ 7.5 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आ सकता है। 

IPO लाने की तैयारी में Razorpay, 7.5 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन : रिपोर्ट

IPO News: फिनटेक यूनिकॉर्न कंपनी Razorpay आईपीओ लाने की तैयारी में है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार Razorpay आईपीओ के लिए अगले कुछ हफ्तों में आवेदन करेगी। कंपनी कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए आईपीओ के लिए आवेदन करेगी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 600 से 700 मिलियन डॉलर आईपीओ के जरिए जुटाती नजर आ सकती है। Razorpay IPO 5 से 6 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आ सकता है। बता दें, 4 साल पहले कंपनी की वैल्यूएशन 7.5 बिलियन डॉलर थी। यानी Razorpay के वैल्यूएशन में गिरावट आई है।

कंपनियां कॉन्फिडेंशियल रूट इसलिए अपनाती हैं क्योंकि इससे पब्लिक को वित्तीय और बिजनेस की जानकारी देने से बच जाते हैं। हाल के समय में स्विगी, ग्रो, मीशो, जेप्टो जैसी कंपनियों ने भी कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए आईपीओ के लिए आवदेन किया है।

PhonePe ने आईपीओ पर रोक लगाई

Razorpay आईपीओ के लिए आवदेन ऐसे समय में करने जा रहा है। जब पिछले महीने ही Phonepe ने आईपीओ की प्रक्रिया को रोक दिया। इसके पीछे की वजह कंपनी ने वैश्विक स्तर पर मचे उथल और पुथल को बताया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक मार्केट इनवेस्टर्स ने 7 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन लगाई थी। जोकि ऑन पेपर वैल्यूएशन से 50 प्रतिशत कम है।

Razorpay के आईपीओ की तैयारी लम्बे समय से चल रही है। कंपनी ने अपना पता भी अमेरिका से भारत बदल कर लिया है। वहीं, आईपीओ के लिए बोर्ड का अप्रूवल मिल चुका है।

Razorpay की वित्तीय स्थिति कैसी?

वित्त वर्ष 2025 के दौरान Razorpay का रेवन्यू 3783 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर यह 65 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवन्यू 2296 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, Razorpay की शुरुआत 2014 में हुई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,