Q3 रिजल्ट के बाद सुस्त शेयरों में रफ्तार, 13% चढ़ा भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Raymond Ltd Share Price: रेमंड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं। रेमंड लिमिटेड डिफेंस और एयरोस्पेस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Q3 रिजल्ट के बाद सुस्त शेयरों में रफ्तार, 13% चढ़ा भाव, आपके पोर्टफोलियो में है?

Raymond Ltd Share Price: रेमंड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं। रेमंड लिमिटेड डिफेंस और एयरोस्पेस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

कितना रहा है नेट प्रॉफिट

रेमंड लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 7 करोड़ रुपये दिसंबर तिमाही में रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में रेमंड लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 72.30 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर रेमंड लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 90 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें, रेमंड लिमिटेड के नेट प्रॉफिट में गिरावट के पीछे की वजह नया लेबर कोड भी है। जिसकी वजह से कंपनी पर 14 करोड़ रुपये खर्च बढ़ा है।

रेमेंड लिमिटेड के रेवन्यू में उछाल

दिसंबर तिमाही में रेमेंड का रेवन्यू 557.20 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 19.60 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में रेमंड लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 466 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 54.60 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही में 60 करोड़ रुपये रहा है।

रेमंड के बिजनेस सेगमेंट एयरोस्पेस बिजनेस में 50 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। पिछले साल यह 105 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी अब भी कर्ज फ्री है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के पास 214 करोड़ रुपये कैश सरप्लस है।

13% चढ़ा रेमंड का शेयर

बीएसई में रेमंड लिमिटेड का शेयर 373.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 419.15 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, इस तेजी के बाद भी एक साल शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 26 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, 5 साल में रेमंड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 233 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,