Raymond के शेयरों में 19% की उछाल, क्या तेजी रहेगी बरकरार?

Mar 18, 2025 04:43 pm IST
Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
Raymond के शेयरों में 19% की उछाल, क्या तेजी रहेगी बरकरार?
संक्षेप:

  • रेमंड लिमिटेड (Raymond Limited) के शेयरों की कीमतों में मंगलवार यानी आज करीब 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज बीएसई में 1243.95 रुपये के लेवल पर खुले थे।

रेमंड लिमिटेड (Raymond Limited) के शेयरों की कीमतों में मंगलवार यानी आज करीब 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज बीएसई में 1243.95 रुपये के लेवल पर खुले थे। इसके बाद दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 18.81 प्रतिशत की उछाल के बाद 1459 रुपये के लेवल तक पहुंच गया। बाजार के बंद होने के समय पर कंपनी के शेयरों का भाव 16.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1425.10 पर था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

एक्सपर्ट्स में इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग राय है। कुछ एक्सपर्ट्स जहां कंपनी के शेयरों का खरीदने की सलाह दे रहे हैं। तो वहीं, कुछ सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। रेमंड के शेयरों पर नजर रखने वाले ब्रोकरेज में कुछ का मानना है कि फिलहाल यह स्टॉ शॉर्ट टर्म रिवार्ड पर काम कर रहा है। यह स्टॉक अगर 1600 रुपये तक आने वाले समय में जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
10000% से अधिक का रिटर्न, अब डिविडेंड देने का कंपनी ने किया ऐलान

1 साल में 17 प्रतिशत टूटा शेयर

बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एक साल से इस स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 16 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, रेमंड लिमिटेड का 52 वीक हाई 3493 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 1215.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9487.42 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने 2024 में निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। तब कंपनी एक शेयर पर योग्य निवेशकों के बीच 10 रुपये का डिविडेंड बांटा था। वहीं, 2023 में कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया गया है। 2019 और 2022 में भी कंपनी ने हर शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेख