Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ravelcare Ltd ipo Listing at 55 percent premium issue subscribed 437 times
55% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सस्ता IPO, निवेशक गदगद, 437 गुना लगा था दांव

55% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ सस्ता IPO, निवेशक गदगद, 437 गुना लगा था दांव

संक्षेप:

Ravelcare Ltd Listing: शेयर बाजार की कमजोर स्थिति के बीच रावेलकेयर की शानदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी 55 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 201 रुपये पर बीएसई एसएमई में लिस्ट हुआ है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है।

Dec 08, 2025 10:50 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ravelcare Ltd Listing: शेयर बाजार की कमजोर स्थिति के बीच रावेलकेयर की शानदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी 55 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 201 रुपये पर बीएसई एसएमई में लिस्ट हुआ है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद रावेलकेयर का शेयर 208.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 5 प्रतिशत लुढ़क गया। यह स्टॉक 190.95 रुपये के लेवल तक लुढ़क गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

रावेलकेयर के आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया था। लेकिन किसी भी रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना पड़ा था। यह आईपीओ 1 दिसंबर को खुला था। निवेशकों के पास 3 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका था।

ये भी पढ़ें:बच्चों के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी का IPO ओपन, GMP दिखा रहा ₹80 का फायदा

रावेलकेयर आईपीओ का साइज 24.10 करोड़ रुपये था। कंपनी का इश्यू फ्रेश शेयर पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 19 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 6.83 करोड़ रुपये जुटाए थे।

जमकर लगाई गई बोलियां

इस आईपीओ पर निवेशकों ने भर-भर कर पैसा खर्च किया। रावेलकेयर आईपीओ को 437.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ को व्यक्तिगत कैटगरी में 463.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी सेक्शन में 155.91 गुना और एनआईआई कैटगरी में 752.16 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ये भी पढ़ें:अब बड़े एक्शन की बारी! Indigo की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आज होगी पेशी

ग्रे मार्केट से मिल रहे थे मजबूत लिस्टिंग के संकेत

रावेलकेयर आईपीओ की ग्रे मार्केट में शानदार स्थिति थी। जिसकी वजह से आईपीओ की शानदार लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 75 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।