Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ravelcare IPO Shares may list with over 55 Percent premium hints grey market Premium know details
बाजार में उतरते ही 200 रुपये के पार जाएगा यह शेयर, GMP कर रहा इशारा, IPO पर 437 गुना लगा दांव

बाजार में उतरते ही 200 रुपये के पार जाएगा यह शेयर, GMP कर रहा इशारा, IPO पर 437 गुना लगा दांव

संक्षेप:

रेवेलकेयर के शेयर बंपर फायदे का साथ बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। IPO में रेवेलकेयर के शेयर का दाम 130 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 75 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

Dec 06, 2025 11:44 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेवेलकेयर के शेयर सोमवार 8 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होने वाले हैं। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। मौजूदा GMP के हिसाब से रेवेलकेयर के शेयर पहले ही दिन 200 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। यानी, लिस्टिंग पर निवेशकों को तगड़ा फायदा हो सकता है। रेवेलकेयर के शेयर फिलहाल 57 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 दिसंबर को खुला था और यह 3 दिसंबर तक ओपन रहा। रेवेलकेयर के आईपीओ पर 437 गुना से ज्यादा दांव लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

130 रुपये का शेयर, 75 रुपये चल रहा है GMP
IPO में रेवेलकेयर के शेयर का दाम 130 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 75 रुपये के प्रीमियम पर हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो रेवेलकेयर के शेयर 205 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 57 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। रेवेलकेयर के शेयर 8 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे। रेवेलकेयर के आईपीओ का टोटल साइज 24.10 करोड़ रुपये तक का है। रेवेलकेयर लिमिटेड के शेयर BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

ये भी पढ़ें:कर्ज कम रही है यह कंपनी, लगातार शेयर खरीदने की मची है लूट, ₹11 पर आया भाव

क्या करती है कंपनी
रेवेलकेयर लिमिटेड की शुरुआत नवंबर 2018 में हुई है। रेवेलकेयर एक डिजिटल-फर्स्ट ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ब्रांड है, जो कि हेयरकेयर, स्किनकेयर, बॉडीकेयर की व्यापक रेंज ऑफर करती है। रेवेलकेयर अपने वेबसाइट और अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा के जरिए ऑपरेट करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेलकेयर लिमिटेड ने अपना दायरा ग्लोबल मार्केट में बढ़ाया। कंपनी फिलहाल यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और सऊदी अरब में ग्राहकों को अपने प्रॉडक्ट्स उपलब्ध कराती है।

ये भी पढ़ें:इंडिगो संकट: आसमान पर था जिसका कब्जा, वो कैसे आ गया जमीन पर... जानिए पूरी कहानी

IPO पर लगा 437 गुना से ज्यादा दांव
रेवेलकेयर लिमिटेड के आईपीओ (Ravelcare IPO) पर टोटल 437.60 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 463.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स) की कैटेगरी में 752.16 गुना दांव लगा। रेवेलकेयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 155.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।