Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ravelcare IPO fully Subscribed within few hours of Opening IPO Grey Market Premium reached 52 rupee
खुलते ही फुल हो गया यह IPO, बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

खुलते ही फुल हो गया यह IPO, बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

संक्षेप:

रेवेलकेयर के IPO में शेयर का दाम 130 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 52 रुपये के प्रीमियम पर हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो रेवेलकेयर के शेयर 182 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

Dec 01, 2025 01:11 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेवेलकेयर के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रेवेलकेयर का आईपीओ खुलने के कुछ घंटे के भीतर ही फुल हो गया है। कंपनी का आईपीओ 1 दिसंबर को दांव लगाने के लिए खुला है। रेवेलकेयर का आईपीओ 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ 3 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। रेवेलकेयर के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 40 पर्सेंट के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

180 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं कंपनी के शेयर
रेवेलकेयर के आईपीओ में शेयर का दाम 130 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 52 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो रेवेलकेयर के शेयर 182 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 40 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। रेवेलकेयर के शेयर सोमवार 8 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रॉकेट बने नई-नवेली कंपनी के शेयर, ₹102 करोड़ के मुनाफे के बाद तूफानी तेजी

क्या करती है कंपनी
रेवेलकेयर लिमिटेड की शुरुआत नवंबर 2018 में हुई है। रेवेलकेयर एक डिजिटल फर्स्ट ब्यूरी एंड पर्सनल केयर ब्रांड है, जो कि हेयरकेयर, स्किनकेयर और बॉडीकेयर प्रॉडक्ट्स की एक व्यापक रेंज ऑफर करता है। कंपनी अपनी वेबसाइट और अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, मिंत्रा जैसे मार्केटप्लेसेज के जरिए ऑपरेट करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेलकेयर ने इंटरनेशनल मार्केट्स में अपनी पहुंच बनाई। कंपनी यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और सऊदी अरब में ग्राहकों को प्रॉडक्ट्स बेचती है।

ये भी पढ़ें:चांदी के नए रिकॉर्ड से उछले हिंदुस्तान जिंक के शेयर, 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न

IPO पर लग गया 5 गुना से ज्यादा दांव
रेवेलकेयर का आईपीओ (Ravelcare IPO) पहले ही दिन दोपहर 1 बजे तक 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ पर टोटल 5.10 गुना दांव लग गया है। रेवेलकेयर के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 5.80 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स) कैटेगरी में 5.57 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 3.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रेवेलकेयर के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2.60 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।