1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर

Mar 05, 2026 12:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को BSE में 14% से अधिक की तेजी के साथ 493.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर को 1401.84 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड से मिला है।

1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 14 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 493.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL) से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आया है। पिछले 5 साल में रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 435 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

1401.84 करोड़ रुपये का मिला है EPC कॉन्ट्रैक्ट
सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) को 1401.84 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL) से मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क्स के लिए मिला है। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस रेवेन्यू के साथ इंजीनियरिंग, प्रेक्योरेमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम शामिल है।

930 दिन के भीतर पूरा करना है प्रोजेक्ट
रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) को 930 दिन के भीतर यह प्रोजेक्ट पूरा करना है। प्रोजेक्ट में 4 साल के लिए ऑपरेशंस एंड मेंटीनेंस का काम शामिल है। महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड (MITL), भारत सरकार और महाराष्ट्र राज्य सरकार के सपोर्ट वाला स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) है। यह रायगढ़ जिले में दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया के पार्सल B को डिवेलप कर रही है। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन और डिवेलपमेंट इन दो बिजनेस सेगमेंट्स में ऑपरेट करती है।

5 साल में 435% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) के शेयर पिछले पांच साल में 435 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5 मार्च 2021 को 89.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 मार्च 2026 को 493.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 175 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 706.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 374.40 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.81 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 30.19 पर्सेंट है। रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप गुरुवार 5 मार्च 2026 को 3300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,