बजट पेश होने से पहले उछल रहा था यह रेलवे स्टॉक, अब तेजी की पटरी से उतरा

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget 2025 Impact on RVNL: आज बजट पेश होने से पहले रेल विकास निगम यानी RVNL के शेयर उड़ान भर रहे थे
  • यह आज दिन के हाई 481.50 रुपये से फिसलकर दोपहर 1:40 बजे करीब 7 पर्सेंट नीचे 442.30 रुपये पर आ गया
बजट पेश होने से पहले उछल रहा था यह रेलवे स्टॉक, अब तेजी की पटरी से उतरा

Budget 2025 Impact on RVNL: आज बजट पेश होने से पहले रेल विकास निगम यानी RVNL के शेयर उड़ान भर रहे थे। बजट में रेलवे के लिए कोई खास ऐलान न होने के कारण यह आज दिन के हाई 481.50 रुपये से फिसलकर दोपहर 1:40 बजे करीब 7 पर्सेंट नीचे 442.30 रुपये पर आ गया। आज एनएसई पर 440.85 रुपये पर खुला और 436.25 रुपये लो को भी टच किया।

बजट से पहले आरवीएनएल पिछले 5 दिन में 15 फीसद से अधिक उछला। पिछले 5 साल में 1700 पर्सेंट का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले रेल विकास निगम ने कुछ महीनों से अपने निवेशकों को निराश कर रहा है। अभी पिछले 6 महीने में इसमें 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका 52 हफ्ते का हाई 647 रुपये और लो 213 रुपये है।

इन रेल कंपनियों के भी शेयर लुढ़के

आरवीएनल के अलावा भारत के अन्य सरकारी और निजी रेलवे कंपनियों से जुड़े शेयरों जैसे आईआरएफसी लिमिटेड, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, रेलटेल लिमिटेड और आईआरसीटीसी में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई।

रेलवे के लिए बजट में कोई बदलाव नहीं

बजट डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि रेलवे के लिए बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह वित्तीय वर्ष 2026 के लिए ₹2.55 लाख करोड़ पर अपरिवर्तित रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 के लिए आवंटन भी ₹2.55 लाख करोड़ था। रेलवे के लिए रोलिंग स्टॉक के लिए आवंटन ₹45,530 करोड़ है। सिग्नलिंग और दूरसंचार के लिए आवंटन ₹6,800 करोड़ है, जबकि विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए ₹6,150 करोड़ है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,