Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Railway stock RVNL Share jump huge continue from 4 days after rail fare increase
4 दिन से लगातार बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहा यह शेयर, मोदी सरकार के ऐलान का असर

4 दिन से लगातार बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहा यह शेयर, मोदी सरकार के ऐलान का असर

संक्षेप:

शुरुआती कारोबार में ही इसमें तेजी बनी रही और शेयर ₹349.40 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। बीते चार दिनों में शेयर करीब 14.2% चढ़ चुका है।

Dec 24, 2025 01:34 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RVNL Share: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में बुधवार, 24 दिसंबर को भी तेजी देखने को मिली। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जब शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा, जबकि पूरे बाजार में खास हलचल नहीं थी। RVNL का शेयर ₹344 पर खुला, जो इसके पिछले बंद भाव ₹341.85 से ऊपर था। शुरुआती कारोबार में ही इसमें तेजी बनी रही और शेयर ₹349.40 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। बीते चार दिनों में शेयर करीब 14.2% चढ़ चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयरों में तेजी की वजह

रेलवे शेयरों में हालिया तेजी की बड़ी वजह सरकार का यात्री किराया युक्तिकरण (Fare Rationalisation) फैसला माना जा रहा है। सरकार ने बढ़ती ऑपरेशनल लागत को संतुलित करने के लिए किरायों में हल्की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नए किराया ढांचे के तहत 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर साधारण श्रेणी का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा। वहीं, मेल-एक्सप्रेस की नॉन-एसी कैटेगरी और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की समान बढ़ोतरी होगी। यह बदलाव शुक्रवार से लागू हो जाएगा।

इस किराया बढ़ोतरी से मौजूदा वित्त वर्ष की बची अवधि में रेलवे को करीब ₹600 करोड़ की अतिरिक्त कमाई होने का अनुमान है। यह इस साल का दूसरा किराया संशोधन है, इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी किराए बढ़ाए गए थे। दरअसल, यात्री सेवाएं अभी घाटे में चल रही हैं, क्योंकि किराए लागत से करीब 45% कम हैं और इसकी भरपाई माल ढुलाई से की जाती है। ऐसे में यह फैसला रेलवे की वित्तीय सेहत सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। FY27 बजट से पहले इससे रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो, जो इस साल 98.43% रहने का अनुमान है, बेहतर होने की उम्मीद है।

कंपनी को मिल रहे नए ऑर्डर

RVNL को हाल में मिले नए ऑर्डर ने भी शेयर को सपोर्ट दिया है। कंपनी को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से गंडक नदी पर एक अहम पुल के सब-स्ट्रक्चर निर्माण का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। हालांकि, लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो शेयर अभी भी दबाव में है। जुलाई 2024 में ₹647 के ऑल-टाइम हाई से यह करीब 46% टूट चुका है और साल-दर-साल आधार पर अब भी 18% नीचे है। इसके बावजूद, लंबी अवधि में RVNL का प्रदर्शन मजबूत रहा है—पिछले 2 साल में करीब 450% और 5 साल में लगभग 1400% का शानदार रिटर्न दे चुका है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।