रेलवे ने दी खुशखबरी! DR में की 2% की बढ़ोतरी, जानें 1 जनवरी से कितना बढ़ेगा पैसा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • रेलवे ने पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए DR (Dearness Relief) को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है
  • यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी, जिससे लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक पेंशन बढ़ जाएगी
  • आइए समझते हैं कि ₹10,000 से ₹70,000 तक बेसिक पेंशन वालों को कितना अतिरिक्त फायदा मिलेगा?
रेलवे ने दी खुशखबरी! DR में की 2% की बढ़ोतरी, जानें 1 जनवरी से कितना बढ़ेगा पैसा?

रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। महंगाई के लगातार बढ़ते असर के बीच सरकार ने डियरनेस रिलीफ (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब रेलवे पेंशनर्स को 58% की जगह 60% DR मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी पेंशनर्स को एरियर का फायदा भी मिल सकता है। इस फैसले से लाखों रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की मासिक आय में इजाफा होगा, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बार भी 2% की बढ़ोतरी

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के 24 अप्रैल 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के आधार पर लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि महंगाई दर को देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त राहत देना जरूरी था, ताकि उनकी खरीद क्षमता बनी रहे। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार DR और DA की गणना की जाती है और उसी फॉर्मूले के आधार पर इस बार भी 2% की बढ़ोतरी की गई है।

अब सवाल यह है कि इससे रेलवे पेंशनर्स की मासिक पेंशन में कितना फर्क पड़ेगा? आइए इसे आसान उदाहरण से समझें। मान लीजिए, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है, तो पहले उसे 58% DR के हिसाब से कुल 15,800 रुपये मिल रहे थे। अब 60% DR लागू होने के बाद उसकी कुल पेंशन 16,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इसी तरह अगर किसी की बेसिक पेंशन 50,000 रुपये है, तो उसे हर महीने करीब 1,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे। जितनी अधिक बेसिक पेंशन होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

बेसिक पेंशन58% DR के बाद पेंशन60% DR के बाद पेंशनमासिक बढ़ोतरी
₹10,000₹15,800₹16,000₹200
₹20,000₹31,600₹32,000₹400
₹30,000₹47,400₹48,000₹600
₹40,000₹63,200₹64,000₹800
₹50,000₹79,000₹80,000₹1,000
₹60,000₹94,800₹96,000₹1,200
₹70,000₹1,10,600₹1,12,000₹1,400

सरकार के इस फैसले का असर सिर्फ रेलवे पेंशनर्स तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार के करीब 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स और 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को DA और DR बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना लगभग 6,791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार का मानना है कि यह कदम जरूरी है, क्योंकि महंगाई लगातार आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है।

पिछले कुछ महीनों में खाने-पीने की चीजों, दवाइयों, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पेंशनर्स, जिनकी आय सीमित होती है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। DR बढ़ने से उन्हें महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी और मासिक खर्च संभालने में मदद मिलेगी। खासकर बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनकी आय का बड़ा हिस्सा मेडिकल और घरेलू जरूरतों पर खर्च होता है।

जनवरी 2026 से लागू होगी DR राशि

सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया है कि बढ़ी हुई DR राशि जनवरी 2026 से लागू होगी, इसलिए कई पेंशनर्स को एरियर का भुगतान भी मिल सकता है। अब सभी की नजर आगे आने वाले 8वें वेतन आयोग और भविष्य में होने वाली DA-DR बढ़ोतरी पर टिकी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,