Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RailTel Corporation Share price jumps 4 percent after getting 103 crore rupee work order
सरकारी कंपनी को मिला 103 करोड़ का महाराष्ट्र से ऑर्डर, 4% से अधिक चढ़ा भाव

सरकारी कंपनी को मिला 103 करोड़ का महाराष्ट्र से ऑर्डर, 4% से अधिक चढ़ा भाव

संक्षेप: RailTel Corporation Share price: आज यानी शुक्रवार को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल रेलटेल कॉरपोरेशन को महाराष्ट्र से मिला 103 करोड़ रुपये का काम है।

Fri, 12 Sep 2025 11:03 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RailTel Corporation Share price: आज यानी शुक्रवार को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल रेलटेल कॉरपोरेशन को महाराष्ट्र से मिला 103 करोड़ रुपये का काम है। बता दें, कंपनी के हाथ 2 बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहां-कहां से मिले हैं यह दो बड़े ऑर्डर

एक्सचेंज को दी जानकारी में रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि उन्हें 70.95 करोड़ रुपये का काम नासिक मुंसिपल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिला है। वहीं, 32 करोड़ रुपये का काम पनवेल मुंसिपल कॉरपोरेशन से मिला है। इस वर्क ऑर्डर में प्रोजेक्ट का इंस्टालेशन,टेस्टिंग और कमिशनिंग के साथ-साथ सप्लाई आदि भी जुड़ा है।

ये भी पढ़ें:11000 इलेक्ट्रिक बस बनाने का ऑर्डर, शेयरों में 8% की उछाल

लॉन्ग रन में निवेशकों को दिया अच्छा रिटर्न

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 369.85 रुपये के लेवल पर आज बीएसई में खुले हैं। कंपनी के शेयर दिन में 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ दिन में 379 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इसके बाद रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयरों में नरमी भी देखने को मिली। लेकिन गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में भी फिर भी शेयर बढ़त के साथ ही ट्रेड कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:बायबैक के ऐलान के बाद आज इंफोसिस के शेयरों को खरीदने की होड़, 2% चढ़ा भाव

बीते एक महीने के दौरान इस रेलवे स्टॉक की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक करीब 21 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 486.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265.30 रुपये है। रेलटेल का 52 वीक हाई 11,906.81 करोड़ रुपये का है। बता दें, 3 साल में रेलटेल के शेयरों की कीमतों में 245 प्रतिशत की तेजी आई है।

इस कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 72.80 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।