इस PSU को मिला ₹12,28,63,142 का काम, शेयरों पर रखें नजर, सोमवार को हलचल की उम्मीद

Jan 18, 2026 12:39 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RailTel Corporation of India Ltd Share Price: रेलटेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को 10 दिन के अंदर दूसरा बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम त्रिपुरा में मिला है। इसकी जानकारी पीएसयू की तरफ से शनिवार को साझा किया गया है।

इस PSU को मिला ₹12,28,63,142 का काम, शेयरों पर रखें नजर, सोमवार को हलचल की उम्मीद

RailTel Corporation of India Ltd Share Price: रेलटेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को 10 दिन के अंदर दूसरा बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम त्रिपुरा में मिला है। इसकी जानकारी पीएसयू की तरफ से शनिवार को साझा किया गया है। अब इस नए काम के मिलने की वजह से सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।

क्या मिला है काम

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें त्रिपुरा सरकार के आईटी डिपार्टमेंट की तरफ से स्कूल में इंटरनेट कनेक्टिविटी के सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमिशनिंग और मेंटनेंस का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 15 जुलाई 2026 तक पूरा करना है। इस काम की कीमत 12.28 करोड़ रुपये है।

13 जनवरी को मिले थे दो बड़े वर्क ऑर्डर

इससे पहले इसी महीने की 13 तारीख को सेंट्रल रेलवे की तरफ से नागुपर डिविजन में काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू 88,66,49,234 करोड़ रुपये है। इसे कंपनी को 13 जनवरी 2027 तक पूरा करना है।

13 जनवरी को FSSI की तरफ 15,99,31,980 करोड़ रुपये का काम मिला है। इस काम को पूरा करने के लिए कंपनी को 5 जनवरी 2029 तक का समय मिला है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 347.95 रुपये के लेवल पर था। बीते 6 महीन के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 478.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11167 करोड़ रुपये का है।

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का भाव 2.81 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, इसके बाद भी 3 साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 170 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RailTel Corporation of India Ltd Share in focus after getting rs 122863142 work order
;;;