Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Rail Vikas Nigam Ltd share jumps 962 percent company gets 88 crore rupee
962% का रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक को मिला ₹88 करोड़ का काम, शेयरों पर रखें नजर

962% का रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक को मिला ₹88 करोड़ का काम, शेयरों पर रखें नजर

संक्षेप:

Rail Vikas Nigam Ltd Share Price: सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी साउथ ईस्टर्न रेलवे की तरफ से यह काम मिला है। 88 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड सबसे कम बोली लगाने कंपनी की तौर पर उभरी है।

Jan 17, 2026 11:07 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rail Vikas Nigam Ltd Share Price: सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी साउथ ईस्टर्न रेलवे की तरफ से यह काम मिला है। 88 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड सबसे कम बोली लगाने कंपनी की तौर पर उभरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या-क्या काम करना है?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में रेल विकास निगम लिमिटेड को बताया है कि उन्हें एलएचबी कोच में आईपी आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम के सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमिशनिंग का काम मिला है। जीएसटी छोड़कर इस वर्क ऑर्डर की कीमत 87.56 करोड़ रुपये है। बता दें, इस वर्क ऑर्डर को 10 महीने में पूरा करना है।

ये भी पढ़ें:30 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा 26 रुपये का फायदा

शेयर बाजार में अच्छा नहीं रहा पिछला एक साल

शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 335.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18.42 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, रेल विकास निगम लिमिटेड का 52 वीक हाई 501.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 295.25 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 69910 करोड़ रुपये का है।

दो साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत और तीन साल में 336 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 962 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:2025 में ₹625 का डिविडेंड देने वाली कंपनी ने फिर किया Dividend पर बड़ा फैसला

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

इस कंपनी ने आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.72 रुपये का डिविडेंड का मिला था। 2024 में एक शेयर कंपनी ने 2.11 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.84 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 27.16 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।