₹3000 तक जाएगा 8PM शराब बेचने वाली कंपनी का शेयर! एक्सपर्ट बुलिश, आज 1.56% चढ़ा भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8Pm जैसी ब्रांड की शराब बेचने वाली कंपनी रेडिको खेतान (Radico Khaitan Ltd) के शेयरों में आज 1.56 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली
  • कंपनी के शेयरों में तेजी मंगलवार को मार्केट पर बने भारी दबाव के बीच दर्ज किया गया है
₹3000 तक जाएगा 8PM शराब बेचने वाली कंपनी का शेयर, एक्सपर्ट बुलिश

8Pm जैसी ब्रांड की शराब बेचने वाली कंपनी रेडिको खेतान (Radico Khaitan Ltd) के शेयरों में आज 1.56 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में तेजी मंगलवार को मार्केट पर बने भारी दबाव के बीच दर्ज किया गया है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। इस ब्रोकरेज नोट्स का असर आज कंपनी के शेयरों में पर भी देखने को मिल रहा है।

बीएसई में रेडिको खेतान के शेयर मंगलवार को 2469.45 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1.56 प्रतिशत की उछाल के बाद 2478.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

रेडिको खेतान टारगेट प्राइस

शराब बनाने वाली कंपनी के शेयर रेडिको खेतान के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 3000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि सोमवार की क्लोजिंग 2453 रुपये से 22 प्रतिशत अधिक है।

1943 से इस सेक्टर में है कंपनी

रेडिको खेतान का पुराना नाम रामपुर डिस्टलरी कंपनी था। कंपनी का ऑपरेशन 1943 में शुरू हो गया था। तब कंपनी भारी मात्रा में स्प्रिट्स सप्लाई करती थी। मौजूदा समय में कंपनी 8पीएम, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल रैंथमबोर, रामपुर सिंगल माल्ट, आफ्टर डार्क, जैसलमेर जैसी बड़े ब्रांड के नाम से शराब बेचती है।

बीते 3 महीने के दौरान रेडिको खेतान के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में इस शराब बेचने वाली कंपनी के शेयरों का भाव 50 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, रेडिको खेतान उन कंपनियों में से जिसके शेयरों ने 2 साल में 111 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में इस स्टॉक का भाव 2710 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।