Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Radhakishan Damani mysterious exit from Tata group stock trent share down 35 percent in ytd
टाटा के इस शेयर को चुपचाप बेच निकल लिए राधाकिशन दमानी, 35% टूट गया था भाव

टाटा के इस शेयर को चुपचाप बेच निकल लिए राधाकिशन दमानी, 35% टूट गया था भाव

संक्षेप:

ट्रेंट के शेयर बीते शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 4,782.30 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 35 पर्सेंट तक टूट चुका है। हालांकि, पांच साल में यह शेयर 600 पर्सेंट तक चढ़ गया है।

Sun, 26 Oct 2025 07:47 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Radhakishan Damani Portfolio: भारत के लो-प्रोफाइल अरबपति और रिटेल किंग राधाकिशन दमानी ने टाटा ग्रुप की प्रमुख रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) में अपनी लगभग एक दशक पुरानी हिस्सेदारी से एग्जिट कर लिया है। इस कदम ने दलाल स्ट्रीट पर नई हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि दमानी ने इस निवेश से सालों तक शानदार रिटर्न हासिल किए थे। ट्रेंट के शेयर बीते शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 4,782.30 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर इस साल अब तक 35 पर्सेंट तक टूट चुका है। हालांकि, पांच साल में यह शेयर 600 पर्सेंट तक चढ़ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग से खुलासा

सितंबर 2025 तिमाही की BSE फाइलिंग्स के अनुसार, दमानी की Trent में हिस्सेदारी, जो डेरिव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रखी गई थी, घटकर 1% से नीचे आ गई है। पिछली जून तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 1.2% दर्ज की गई थी। मार्केट सूत्रों के मुताबिक, दमानी ने करीब 2010 में ट्रेंट में 2.74% हिस्सेदारी खरीदी थी। अब उनकी होल्डिंग 1% से कम रह जाने के चलते, उनका नाम कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स की सूची से बाहर हो गया है।

ट्रेंट में दमानी का निवेश

ट्रेंट, जो टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा है, अपने प्रमुख ब्रांड वेस्टसाइड, जूडियो, लैंडमार्क और उत्सा के लिए जानी जाती है। दमानी ने इसमें उस समय निवेश किया था जब कंपनी का शेयर भाव सीमित दायरे में था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ट्रेंट के शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखाई है। जानकारों के अनुसार, दमानी ने ट्रेंट में निवेश से कई गुना रिटर्न अर्जित किया। कंपनी के शेयर पिछले पांच वर्षों में लगभग 500% से अधिक बढ़े हैं।

टाटा ग्रुप की नई चमकती कंपनी

ट्रेंट ने हाल के वर्षों में Zudio ब्रांड की सफलता के चलते रिटेल सेक्टर में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी का मार्केट कैप अब ₹1.5 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका है। Trent की तेजी के पीछे टाटा ग्रुप की आक्रामक विस्तार नीति, मजबूत ब्रांड पोजिशनिंग और फैशन रिटेलिंग में बढ़ती मांग रही है। विश्लेषकों का मानना है कि दमानी की निवेश रणनीति लंबी अवधि के वैल्यू इन्वेस्टमेंट पर आधारित रही है, और वे तब बाहर निकलते हैं जब उन्हें लगता है कि मूल्यांकन अपने शिखर पर पहुंच चुका है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।