50% टूट सकता है राधाकिशन दमानी का दिग्गज शेयर, एक्सपर्ट्स ने किया है अलर्ट, लुढ़ककर 2200 रुपये पहुंच सकता है शेयर का दाम

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल का कहना है कि 'बियर केस' सेनेरियो में राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर मौजूदा स्तर से 50 पर्सेंट टूट सकते हैं। यानी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर लुढ़ककर अभी के स्तर से आधे पर पहुंच सकते हैं।

50% टूट सकता है राधाकिशन दमानी का दिग्गज शेयर, एक्सपर्ट्स ने किया है अलर्ट, लुढ़ककर 2200 रुपये पहुंच सकता है शेयर का दाम

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर मौजूदा स्तर से 50 पर्सेंट टूट सकते हैं। यानी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर लुढ़ककर अभी के स्तर से आधे पर पहुंच सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने सोमवार 13 अप्रैल के अपने एक नोट में यह चेताया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि 'बियर केस' सेनेरियो में यह तेज गिरावट आ सकती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 4400 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 4464.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड, रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) चलाती है।

सेल रेटिंग के साथ शुरू किया एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कवरेज
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने सेल (Sell) रेटिंग के साथ राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कवरेज शुरू किया है और 3700 रुपये का बेस केस प्राइस टारगेट दिया है। बेस केस प्राइस टारगेट, मौजूदा स्तर से 15 पर्सेंट की संभावित गिरावट को दर्शाता है। एमके ग्लोबल का मानना है कि 'बियर केस' सेनेरियो में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर लुढ़ककर 2200 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर करेंट लेवल से 50 पर्सेंट टूट सकते हैं।

11 एनालिस्ट्स ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों को दी है बाय रेटिंग
राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का कवरेज करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 11 ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। वहीं, 7 एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों को सेल रेटिंग दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने लिमिटेड टोटल एड्रेसेबल मार्केट (TAM) एक्सपैंशन, क्विक-कॉमर्स कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सुस्त ग्रोथ विजिबिलिटी को लेकर चिंता जताई है। दिसंबर 2025 तिमही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.65 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.35 पर्सेंट है।

IPO में 299 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 299 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 8 मार्च 2017 को खुला था और यह 10 मार्च तक ओपन रहा। एवेन्यू सुपरमार्ट्स का आईपीओ टोटल 104.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 7.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 21 मार्च 2017 को BSE में 604.40 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर 640.75 रुपये पर बंद हुए। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के आईपीओ का टोटल साइज 1870 करोड़ रुपये तक का था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,