5 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, 5 साल में 1900% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर

Mar 17, 2026 11:58 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

स्मॉलकैप कंपनी आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। कंपनी 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर 5 साल में 1900% से ज्यादा उछल गए हैं।

5 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, 5 साल में 1900% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर

स्मॉलकैप कंपनी आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी 5:7 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी हर 7 शेयर पर 5 फ्री शेयर देगी। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स अपने इनवेस्टर्स को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 39.83 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 1900 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है।

10 अप्रैल है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज्ड की है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अब 10 अप्रैल 2026 कर दी है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने पहले बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 अप्रैल 2026 फिक्स की थी। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 21.06 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 78.94 पर्सेंट है।

10 टुकड़े में शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स (R M Drip and Sprinklers) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स ने सितंबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

5 साल में 1900% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर पिछले 5 साल में 1902 पर्सेंट के करीब चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 18 मार्च 2021 को 1.99 रुपये पर थे। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयर 17 मार्च 2026 को 39.83 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2630 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 795 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। वहीं, पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 230 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 123.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 36.08 रुपये है। आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स का मार्केट कैप मंगलवार को 967 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,