Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़R and B Denims Ltd consider bonus share stock split share 164 rupees
बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, साथ ही शेयरों का होगा बंटवारा, ₹164 पर भाव

बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, साथ ही शेयरों का होगा बंटवारा, ₹164 पर भाव

संक्षेप:

यह बैठक कंपनी के सूरत स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में न सिर्फ कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा होगी, बल्कि शेयरधारकों से जुड़े कुछ बड़े और अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिन पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।

Feb 04, 2026 06:02 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

R&B Denims Ltd Share: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी आर एंड बी डेनिम्स लिमिटेड ने निवेशकों के लिए एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 फरवरी 2026, शनिवार को शाम 4 बजे होगी। यह बैठक कंपनी के सूरत स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में न सिर्फ कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा होगी, बल्कि शेयरधारकों से जुड़े कुछ बड़े और अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिन पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

बोर्ड मीटिंग में सबसे पहले कंपनी 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा, कंपनी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने, शेयर स्प्लिट (शेयरों का उप-विभाजन) और बोनस शेयर जारी करने जैसे प्रस्तावों पर भी विचार करेगी। अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो इसका सीधा असर कंपनी के शेयर और निवेशकों की दिलचस्पी पर देखने को मिल सकता है।

कंपनी का कारोबार

आर एंड बी डेनिम्स लिमिटेड की स्थापना साल 2012 में रावतखेड़िया और बोराणा ग्रुप्स के सहयोग से हुई थी। दोनों ग्रुप्स को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। सूरत स्थित यह कंपनी डेनिम फैब्रिक के कई वैरायटी बनाती है, जिसमें 100% कॉटन, ब्लेंडेड फैब्रिक, ऑर्गेनिक कॉटन और पावर स्ट्रेच डेनिम शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी स्पेशल यार्न, कॉटन-टेंसल और ऑर्गेनिक यार्न के साथ-साथ रिको ब्रांड के तहत हाई-क्वालिटी कॉटन यार्न भी तैयार करती है।

शेयरों का हाल

शेयर बाजार में भी आर एंड बी डेनिम्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। बुधवार को कंपनी का शेयर 1.51% की तेजी के साथ ₹164.75 के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया हाई है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1,400 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। बता दें कि इस शेयर ने निवेशकों को 2 साल में करीब 270% और 5 साल में लगभग 1,875% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अब बोर्ड मीटिंग में बोनस और शेयर स्प्लिट जैसे प्रस्तावों की उम्मीद के चलते निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर और ज्यादा टिक गई हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,