9 गुना से ज्यादा दांव, 130 रुपये जा पहुंचा GMP, अब भी है दांव लगाने का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ पर दो दिन में 9 गुना से ज्यादा दांव लग गया है
  • निवेशक 25 मई को भी आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं
  • IPO में शेयर का दाम 343 रुपये है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 130 रुपये के प्रीमियम पर हैं
9 गुना से ज्यादा दांव, 130 रुपये जा पहुंचा GMP, अब भी है दांव लगाने का मौका

एक छोटी कंपनी क्यू-लाइन बायोटेक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 मई को खुला है। शुरुआती दो दिन में कंपनी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ पर दो दिन में 9 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। क्यू-लाइन बायोटेक के शेयर ग्रे मार्केट में भी दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 130 रुपये पहुंच गया है। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मई तक खुला हुआ है।

343 रुपये शेयर का दाम, 130 रुपये पहुंच गया GMP
क्यू-लाइन बायोटेक के शेयर का दाम आईपीओ में 343 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 130 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से क्यू-लाइन बायोटेक के शेयर 473 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ में दांव लगाने वाले जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 38 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 26 मई 2026 को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 29 मई 2026 को बाजार में लिस्ट होंगे।

9 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है IPO
क्यू-लाइन बायोटेक का आईपीओ टोटल 9.87 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 10.07 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 15.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 5.19 गुना दांव लगा है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मई 2026 तक खुला रहेगा। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, निवेशकों को आईपीओ में 2,74,400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

क्यू-लाइन बायोटेक आईपीओ (Q-Line Biotech IPO) के डीटेल्स
प्राइस बैंड326-343 रुपये
ग्रे मार्केट प्रीमियम130 रुपये
IPO डेट21-25 मई
शेयर लिस्टिंग29 मई 2026
IPO साइज214 करोड़ रुपये तक

क्या करती है कंपनी
दिग्गज निवेशक विकास खेमानी के सपोर्ट वाली कंपनी क्यू-लाइन बायोटेक इन-विट्रो डायग्नोटिक्स (IVD) और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस सेगमेंट में ऑपरेट करती है। कंपनी डायग्नोटिक रीजेंट्स, रैपिड टेस्टिंग किट्स, मोलेक्युलर डायग्नोटिक्स प्रॉडक्ट्स, पैथोलॉजी इक्विपमेंट और संबंधित कंज्यूमेबल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। क्यू-लाइन बायोटेक की शुरुआत साल 2010 में हुई है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्राथमिक रूप से वर्किंग कैपिटल संबंधी जरूरतों, उधारी चुकाने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। क्यू-लाइन बायोटेक के प्रमोटर सौरभ गर्ग, अमिता गर्ग, आयुष गर्ग, अजय कुमार महंती और अभय अग्रवाल हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 96.77 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।